फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

डंपर से कुचलकर चाचा व भतीजे की मौत

Tue, 12 Apr 2022 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
bahraich
खैरीघाट (बहराइच)। थाना क्षेत्र अंतर्गत पथार कला गांव निवासी एक बुजुर्ग अपने परिवार समेत बाइक से नानपारा क्षेत्र के गुलहरिया गांव गए थे। मंगलवार की शाम वहां से वापस आते समय कोटवा बाजार के निकट विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन

खैरीघाट थाना क्षेत्र के पथार कला गांव निवासी सूबेदार अपने भतीजे सर्वेश व उसकी पत्नी तथा उसके बेटे के साथ नानपारा क्षेत्र के गुलहरिया गांव स्थित अपनी रिश्तेदारी में गए थे।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम सभी एक ही बाइक पर सवार होकर वापस आ रहे थे। वापस आते समय थाना खैरीघाट क्षेत्र अंतर्गत कोटवा बाजार के निकट विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी जिससे सूबेदार व उसका भतीजा सर्वेश बाइक से गिरकर डंपर के नीचे आ गए। महिला व उसकी गोद में बैठा मासूम छिटक कर अलग गिर गया। डंपर के नीचे आ जाने से चाचा व भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस कर्मियों ने डंपर का पीछा कर चालक को हिरासत में लेते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। नानपारा थानाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed