फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

1120 क्विंटल चावल मंगाकर मोबाइल किया स्विच ऑफ

Mon, 11 Apr 2022 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। करनाल (हरियाणा) के दो व्यापारियों ने बहराइच के एक व्यापारी से 1120 क्विंटल चावल खरीदकर फोन स्विच ऑफ कर लिया। चार महीने तक लगातार प्रयास करने के बाद जब व्यापारियों से चावल का भुगतान नहीं मिला तो शहर के व्यापारी ने एफआईआर दर्ज कराई। व्यापारी को पौने 27 लाख रुपये की चपत लगी है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर के सलारपुर के रहने वाले अमन अग्रवाल, डायरेक्टर, विनोद बालाजी फूड प्रोडक्टस प्रा. लि. की ओर से दरगाह थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। शिकायत के मुताबिक, सतीश बंसल, गणपति ट्रेडिंग कंपनी, शॉप नंबर-06, पुरानी अनाज मंडी, करनाल व बछित्तर सिंह, प्रोपराइटर गणपति ट्रेडिंग कंपनी, शॉप नंबर-6, अनाज मंडी, करनाल ने 19 दिसंबर, 2021 को 1120 क्विंटल चावल खरीदा था। चावल खरीद में समस्त प्रक्रियाओं का पालन किया गया था। समस्त खरीद अतुल कुमार गोयल, प्रोपराइटर, एके कॉनवासिंग एजेंट, नई बस्ती, बरेली के माध्यम से की गई थी।
विज्ञापन

चावल खरीद के बाद निर्धारित स्थानों पर उतरवाया भी गया था। जब भुगतान की बारी आई तो दोनों व्यापारियों ने मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया। धन प्राप्त करने के लिए बहराइच से लेकर करनाल तक कई प्रयास भी किए गए, लेकिन व्यापारियों ने एक पैसा नहीं दिया। चावल की कीमत 26 लाख 88 हजार बताई जा रही है। शहर के व्यापारी अमन अग्रवाल की तहरीर पर दरगाह थाना पुलिस ने करनाल के दोनों व्यापारियों के खिलाफ धारा 419, 420 और 406 के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed