{"_id":"625465a0ea62750fd15c9c31","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6256813175","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराधी खुद पहुंचा थाने, किया आत्मसमर्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराधी खुद पहुंचा थाने, किया आत्मसमर्पण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। मोतीपुर थाना क्षेत्र के चिक मंडी निवासी एक युवक पर समाज विरोधी कार्य करने का मुकदमा दर्ज था। उसकी तलाश पुलिस एक अरसे से कर रही थी और अपराधी फरार चल रहा था। पुलिस ने अपराधी के मकान की कुर्की की तैयारी शुरू कर दी थी जिसकी भनक लगने पर सोमवार को अपराधी ने थाने पहुंच कर आत्मसमर्पण कर दिया।
मिहींपुरवा के चिक मंडी रिजवान उर्फ रोजन पुत्र हबीबुल्ला पर गिरोहबंद होकर समाज विरोधी कार्य करने का मुकदमा दर्ज है। उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी, लेकिन रिजवान पुलिस की पकड़ से दूर था। पुलिस ने उसके मकान की कुर्की की तैयारी शुरू कर दी थी। इसकी जानकारी होने पर अपराधी ने थाने पहुंचकर खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉ. जंग बहादुर यादव ने बताया कि आरोपी के फरार होने पर पुलिस ने मकान की कुर्की की तैयारी शुरू कर दी जिसके बाद अपराधी ने सुजौली थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। सुजौली थानाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि वांछित अभियुक्त रिजवान उर्फ रोजन पुत्र हबीबुल्ला निवासी चिकमंडी मिहींपुरवा थाना मोतीपुर ने दबिश व कुर्की के भय के चलते पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है। अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है।