{"_id":"624c7f95f29a545d7f73c7de","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6247480167","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंबर प्लेट पर पुलिस लिखी गाड़ी देखकर बोले डीआईजी - इसे सीज कर दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंबर प्लेट पर पुलिस लिखी गाड़ी देखकर बोले डीआईजी - इसे सीज कर दो
विज्ञापन
बहराइच। पुलिस लाइन का निरीक्षण करते समय अचानक डीआईजी की नजर एक बाइक पर पड़ी। गाड़ी की नंबर प्लेट पर नंबर की जगह सिर्फ पुलिस लिखा था। डीआईजी ने पूछा कि गाड़ी किसकी है तो किसी ने जवाब नहीं दिया। नंबर प्लेट पर नंबर के स्थान पर सिर्फ पुलिस लिखा देख डीआईजी ने गाड़ी सीज करने का निर्देश दिया। डीआईजी के निर्देश पर ट्रैफिक इंचार्ज ने गाड़ी सीज कर दी।
देवीपाटन मंडल के डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल मंगलवार को जिले में वार्षिक निरीक्षण करने पहुंचे। पुलिस लाइन में सलामी लेने के बाद डीआईजी ने मेस, स्टोर, आरक्षी बैरक, परिवहन शाखा, शस्त्रागार, आवासीय परिसर, पुलिस चिकित्सालय व एसपी कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने पुलिस लाइन की बाउंड्री ऊंची करने, दूसरी तरफ नये दीवार बनाने व आवासीय परिसर में ड्रेनेज व्यवस्था करने का निर्देश दिया।
पुलिस लाइन का निरीक्षण करने के दौरान डीआईजी को एक बाइक दिखी जिसकी नंबर प्लेट पर सिर्फ पुलिस लिखा था। डीआईजी ने गाड़ी के बारे में पूछा, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। डीआईजी ने तत्काल गाड़ी सीज करने का निर्देेश दिया। डीआईजी के निर्देश पर ट्रैफिक इंचार्ज आनेंद्र यादव ने गाड़ी को सीज कर दिया। ट्रैफिक इंचार्ज ने बताया कि गाड़ी पर नंबर की जगह सिर्फ पुलिस ही लिखा है इसलिए कार्रवाई की गई।