फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

जीजा-साली के प्रेम प्रसंग में हुई थी पति की हत्या

Fri, 25 Mar 2022 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। रुपईडीहा थाना क्षेत्र के पोखरा गांव में बीते बुधवार को एक युवक का शव बोरे में बंद मिला था। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्तों की तलाश शुरू कर दी थी। शुक्रवार को दोनों हत्यारोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस की पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने आशनाई के चक्कर में युवक की हत्या करने की बात स्वीकार की। दोनों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन

रुपईडीहा थाना क्षेत्र के अंतहवा गांव निवासी 34 वर्षीय कलीम पुत्र ननकुन्ने खां बीते 19 मार्च को अपने घर से निकले थे, लेकिन वह वापस नहीं लौटे। बीते बुधवार को कलीम का शव थाना क्षेत्र के पोखरा गांव के नाले के पास बोरे में बंद मिला था। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्तों की तलाश शुरू कर दी थी। शुक्रवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बाबाकुट्टी के पास मौजूद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उन्होंने प्रेम-प्रसंग के चक्कर में हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार ने बताया कि अभियुक्त कलाम पुत्र पुत्ती निवासी आलापुरवा थाना नानपारा ने बताया कि कलीम उसका छोटा साढ़ूू था। कलीम की पत्नी शबनम के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसकी जानकारी कलीम को होने पर वह दोनों के मिलने में रुकावट डालता था। साथ ही अपनी पत्नी शबनम को मारता पीटता था।
विज्ञापन

इस पर उसने शबनम के साथ मिलकर कलीम को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। इसके तहत वह बीते 15 मार्च को कलीम के साथ सरयू नहर के तटबंध पर पहुंचा। वहां दोनों ने जमकर बीयर पी। कलीम के नशे में हो जाने पर उसका गला दाब कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने शबनम की सहायता से कलीम के शव को बोरे में डालकर नाले में फेंक दिया था। एएसपी ने बताया कि घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर उन्हें जेल रवाना कर दिया गया है। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक रूदल बहादुरल सिंह, एसआई राजनारायण त्रिपाठी, ज्ञानेंद्र कुमार, अशोक पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed