फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

4593 स्थानों पर जलेगी होलिका फिर बरसेगा रंग

Wed, 16 Mar 2022 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। ढोलक की थाप व मंजीरे की झंकार के बीच फाग व होली गीतों के बीच गुलाल उड़ा तो रंग बिरंगी छटा बिखर गई। स्कूल की छुट्टी होते ही बच्चों ने जमकर होली खेली। चौक-चौराहों पर बच्चों के चेहरे रंगे दिखे। सभी लोग होली के उल्लास में डूबे रहे। पूरा शहर केसरिया रंग में रंगा हुआ है। होली खेलत रघुवीरा अवध में...होलिया में उड़े रे गुलाल...बिरज में होली मोरे रसिया जैसे गीतों के बीच जिले में 4593 स्थानों पर बृहस्पतिवार को होलिका जलाई जाएगी। होली पर्व को लेकर बाजार में रौनक छाई रही। देर रात तक बाजार खरीदारों से गुलजार रहा। सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है। मोबाइल पुलिस गश्त कर लोगों पर नजर बनाए रखेगी।
विज्ञापन

होली का उत्साह, उमंग और उल्लास जिलेभर में छाया हुआ है। शहर के डिगिहा तिराहा, अस्पताल चौराहा, पीपल चौराहा, छोटी बाजार, छावनी बाजार व पानी टंकी समेत अन्य स्थानों पर पिचकारी व अबीर-गुलाल से दुकानें सजी हुईं हैं। होली को खास बनाने के लिए शहर को केसरिया रंग से सजाया गया है। बुधवार की सुबह से ही बाजारों व चौक-चौराहों पर चहल-पहल बनी रही। दोपहर में स्कूल की छुट्टी होने के बाद बच्चों ने आपस में जमकर होली खेली। लोगों ने परिवार के साथ बाजार पहुंचकर जमकर खरीदारी की। पिचकारी व रंग की दुकानों पर अधिक भीड़ उमड़ी रही।
विज्ञापन

शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्र रिसिया, मटेरा, नानपारा, रुपईडीहा, नवाबगंज, बाबागंज, कैसरगंज, जरवलरोड, पयागपुर, विशेश्वरगंज, मुर्तिहा, मोतीपुर व गायघाट समेत अन्य स्थानों पर होली की धूम मची हुई है। पूरे जिले में 4593 स्थानों पर होलिका दहन होगा। शहर की देहात कोतवाली, नगर कोतवाली व दरगाह थाना क्षेत्रों में 90 स्थानों पर होलिका जलाई जाएगी। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शहर के चौक-चौराहों से लेकर गलियों तक पुलिस गश्त जारी रहेगी। पुलिस अराजक तत्वों पर नजर बनाए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

होली पर्व को लेकर नगर पालिका व बिजली विभाग ने भी पूरी तैयारी कर ली है। बिजली विभाग ने बेहतर बिजली व्यवस्था देने का दावा किया है। वहीं, नगर पालिका के ईओ दुर्गेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि पानी की व्यवस्था की गई है। घंटाघर पर टैंकर की व्यवस्था भी की गई है। लोगों की सुविधा के लिए नगर पालिका की ओर से सभी व्यवस्थाएं कर दी गईं हैं।
शहर के घंटाघर बाजार व पीपल चौराहे पर स्थित कपड़ों की दुकानों पर लोगों की खूब भीड़ रही। महिलाओं ने साड़ी खरीदने में उत्सुकता दिखाई तो बच्चों ने फैंसी कपड़ों को खरीदने में रुचि ली। खरीदारी को लेकर बाजार गुलजार रहा। साड़ी विक्रेता सुमित ने बताया कि होली पर पूरे बाजार में 50 लाख से अधिक की बिक्री हुई है।
होली को लेकर मेडिकल कॉलेज को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। सीएमएस डॉ. ओपी पांडेय ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के सभी विभागों के दो-दो बेड आरक्षित किए गए हैं। इमरजेंसी सेवा में भी विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती रहेगी। होली के दिन के लिए इमरजेंसी पूरी तरह अलर्ट मोड पर रखी जाएगी।

महामंडलेश्वर रविगिरी जी महराज ने बताया कि होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात्रि 12 बजे के बाद रहेगा। होलिका दहन के पूर्व रोली, अक्षत व चंदन से होलिका पूजन करें। इस दौरान भक्त प्रहलाद और नरसिंह भगवान की आराधना करते हुए होलिका के पांच, सात व 21 फेरे लगाकर होलिका में आग लगाएं तो पूरे वर्ष सुख-समृद्धि और वैभव का वास होगा।
इन नंबरों पर करें काल
पुलिस सहायता - 112
अग्निशमन विभाग - 101
इमरजेंसी सेवा - 102 व 108
महिला सहायता - 1090
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed