{"_id":"622cdd6efd003725db3884ae","slug":"bahraich-bahraich-news-lko621515488","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर श्रीराम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी, थाने का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर श्रीराम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी, थाने का घेराव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीपुर (बहराइच)। रानीपुर गांव में सोशल मीडिया पर भगवान के खिलाफ टिप्पणी करने पर माहौल गर्म हो गया। मामला दूसरे समुदाय से जुड़ा होने के कारण लोगों में काफी आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। मामले को बढ़ता देख पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
रानीपुर थाना क्षेत्र के सरवा गांव निवासी सतीश मौर्या हरिद्वार में एक कंपनी में काम करते हैं। सतीश मौर्या ने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर जय श्रीराम लिखा। उसी का जवाब देते हुए रानीपुर गांव निवासी दूसरे समुदाय के युवक ने शुक्रवार रात में पोस्ट पर अभद्र टिप्पणी कर दिया। इसकी जानकारी होते ही क्षेत्र निवासी बहुसंख्यक अक्षय सिंह, दयाशंकर सिंह, जानकी प्रसाद, अखंड प्रताप सिंह, गोपाल सिंह, अशोक सिंह, किशन सिंह समेत अन्य लोग एकत्र हो गए।
सभी ने परिवार से नाराजगी जताई। रात में किसी तरह मामला शांत हुआ। शनिवार सुबह काफी संख्या में लोग रानीपुर थाने का घेराव करने पहुंच गए। सभी ने मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने हरिहरपुर गांव निवासी अक्षय सिंह की तहरीर पर आईटी एक्ट में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।