फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

यासर धराशाई, बहू ने बचाई घराने की लाज

Fri, 11 Mar 2022 12:29 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 12:29 AM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। जिले के सबसे बड़े राजनीतिक घराने की लाज दिवंगत डॉ. वकार अहमद शाह की बहू ने बचाई। हालांकि, उनके बेटे व पूर्व मंत्री यासर शाह चुनाव हार गए। यासर शाह बहराइच सदर सीट से लड़े थे जबकि उनकी पत्नी मारिया अली मटेरा से चुनाव लड़ी थीं। मारिया अली जिले के कद्दावर नेता रहे डॉ. वकार अहमद शाह की बहू हैं। डॉ. वकार अहमद शाह ने ढाई दशक तक लगातार बहराइच सदर सीट पर अपना कब्जा जमाए रखा था।
विज्ञापन

दिवंगत डॉ. वकार अहमद शाह सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के संघर्ष के साथी रहे हैं। वह जिले के ही नहीं प्रदेश के कद्दावर नेता माने जाते थे। उनके निधन के बाद उनकी विरासत उनके बेटे यासर शाह ने संभाली और कैबिनेट मंत्री बने, लेकिन 2017 के चुनाव में बड़ा राजनीतिक परिवर्तन हुआ। सदर सीट पर अनुपमा जायसवाल ने डॉ. वकार अहमद शाह की पत्नी रुआब शायदा को हराकर पहली बार बीजेपी का परचम लहराया। वहीं, यासर शाह मटेरा से चुनाव जीतकर किसी तरह सल्तनत बचाने में कामयाब रहे थे। 2022 के चुनाव में यासर शाह मटेरा से न लड़कर बहराइच से लड़े और पत्नी मारिया अली को मटेरा से टिकट दिलवाया। यासर शाह तो सदर की सीट बीजेपी की अनुपमा जायसवाल से हार गए, लेकिन मारिया अली ने मटेरा से जीत दर्ज कर लाज बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed