फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

मटेरा में कायम रही सपा की बादशाहत

Fri, 11 Mar 2022 12:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 12:26 AM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। समाजवादी पार्टी के गढ़ मटेरा विधानसभा क्षेत्र को भेदने में भाजपा एक बार फिर नाकाम रही। यह पहला मौका नहीं है जब मटेरा से सपा ने जीत दर्ज की है। इससे पूर्व जब यह चरदा विधानसभा हुआ करती थी तब भी 1992 से लगातार इस सीट पर सपा का कब्जा रहा।
विज्ञापन

मटेरा सीट से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी मारिया शाह ने जीत दर्ज की। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी अरुणवीर सिंह को 12412 मतों से पराजित किया। मारिया शाह को कुल पड़े मतों 211961 में से 81023 व अरुणवीर सिंह को 68611 मत मिले। इसके अलावा अगर अन्य प्रत्याशियों की बात की जाए तो बसपा के आकिबउल्ला खां 6951 व कांग्रेस के अली अकबर 2250 मतों पर ही सिमट गए। 2012 के विधानसभा चुनाव में भी सपा के यासर शाह ने जीत दर्ज की थी। तब यासर शाह को 41944 मत मिले थे और कांग्रेस प्रत्याशी अली अकबर को 39143 मत मिले थे।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव 2017 में भाजपा की प्रचंड लहर देखने को मिली थी और युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक सभी को मोदी-योगी का गुणगान करते देखा जा रहा था, लेकिन इस प्रचंड लहर के दौरान भी भाजपा प्रत्याशी मटेरा का किला भेदने में नाकामयाब रहे थे। तब यासर शाह ने भाजपा प्रत्याशी अरुणवीर सिंह को 1548 मतों से पराजित किया था। इस चुनाव में यासर शाह को 79046 व अरुणवीर सिंह को 77498 मत मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मटेरा को पूर्व में चरदा विधानसभा के नाम से जाना जाता था। चरदा के अधिकांश हिस्से को मटेरा शामिल करते हुए 2012 के चुनाव से पहले मटेरा विधानसभा बनाई गई थी। चरदा के चुनावी परिणामों की बात करें तो 1993 के चुनाव में यहां सपा प्रत्याशी शब्बीर अहमद वाल्मीकि विजयी रहे थे। उन्होंने 43498 वोट हासिल कर भाजपा प्रत्याशी विष्णु दयाल को 7606 मतों से पराजित किया था। विष्णु दयाल को 35892 मत मिले थे।

1996 के चुनाव में फिर सपा प्रत्याशी शब्बीर अहमद वाल्मीकि 55012 मत पाकर विजयी हुए। दूसरे स्थान पर 30627 मत पाकर भाजपा प्रत्याशी मालती देवी रहीं थीं। 2002 केे विधानसभा चुनाव में फिर सपा का परचम लहराया और 46927 मत पाकर एक बार फिर शब्बीर अहमद विधायक बने। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी साबित्री बाई फूले को हराया था। 2007 के चुनाव में भी सपा की बादशाहत कायम रही और 33541 मत पाकर चौथी बार शब्बीर विधायक बने थे। दूसरे स्थान पर 31859 मत पाकर भाजपा प्रत्याशी सावित्री बाई फूले रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed