फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   BAHRAICH

पिता व पति संग मिलकर प्रेमिका ने की थी युवक की हत्या

Sun, 06 Mar 2022 11:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
BAHRAICH
बाबागंज (बहराइच)। रुपईडीहा थाना क्षेत्र के चहलवा गांव में 23 फरवरी को युवक का शव मिलने की घटना का खुलासा पुलिस ने कर दिया। युवक की हत्या कर शव फेंकने वाला कोई और नहीं बल्कि उसकी प्रेमिका ही निकली। आत्महत्या का रूप देने के लिए शव सड़क किनारे फेंक दिया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

खैरीघाट थाना क्षेत्र के सहबापुर निवासी सीताराम वर्मा का शव 23 फरवरी को रूपईडीहा थाना क्षेत्र के चहलवा गांव में सड़क के किनारे पड़ा मिला था। सूचना पाकर पहुंची मृतक की पत्नी ने हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। एसपी केशव चौधरी ने हत्या का खुलासा करने के लिए रुपईडीहा थानाध्यक्ष को निर्देश दिया था। एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार ने बताया कि मृतक जिनके यहां गया था उन लोगों से कड़ाई से पूछताछ की गई। पूछताछ में पता चला कि युवक का उसी के गांव निवासी संगीता से प्रेम-प्रसंग चल रहा था, लेकिन परिजनों ने शादी रुपईडीहा के मिर्जापुर चहलवा गांव निवासी ओमप्रकाश से कर दी थी।
विज्ञापन

शादी के बाद भी युवक संगीता के ससुराल जाता था और वहां रुकता था जिससे बदनामी होती थी। युवक के आने से तंग आकर संगीता ने अपने पति व पिता के साथ मिलकर अपने प्रेमी को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और 23 फरवरी को जब वह उसके घर गया था तो तीनों ने मिलकर हत्या कर दी। घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए सड़क किनारे शव फेंक दिया। एएसपी ने बताया कि तीनों आरोपी को कुरुबुद्दीन मोड़ से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed