फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   BAHRAICH

चुनावी हार-जीत को लेकर पति ने पत्नी को पीटा

Sun, 06 Mar 2022 11:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
BAHRAICH
बौंडी (बहराइच)। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत डोकरी के मजरा मरौचा में रविवार को प्रत्याशियों की हार-जीत की चर्चा के दौरान पति-पत्नी अलग-अलग प्रत्याशियों की जीत के दावे कर रहे थे। पत्नी के दावों से नाराज पति ने पत्नी की जमकर पिटाई कर दी जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया है। ग्राम पंचायत डोकरी के मजरा मरौचा में फूलचंद यादव पुत्र कंधई की दुकान पर कुछ ग्रामीण बैठे थे।
विज्ञापन

इस दौरान सभी लोग भाजपा व सपा सरकार में कराए गए विकास कार्यों पर चर्चा करते हुए प्रत्याशियों की हार-जीत पर चर्चा कर रहे थे। इसी बीच फूलचंद की पत्नी शकुुंतला वर्तमान सरकार की उपलब्धियों का बखान करने के साथ ही भाजपा प्रत्याशी के जीतने का दावा करने लगी जिस पर फूलचंद भड़क गया। उसने पत्नी शकुंतला की बेरहमी से पिटाई कर दी। महिला के चेहरे व सीने पर गंभीर चोटें आ गईं। ग्रामीणों ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान शिवराम वर्मा को दी। ग्राम प्रधान ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को इलाज के लिए एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया है। हालांकि बाद में पति-पत्नी ने सुलह-समझौता कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed