फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

पत्नी से झगड़े के बाद पति का मिला शव

Sun, 06 Mar 2022 11:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 11:14 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। झालाकला गांव में पत्नी से विवाद के बाद पति का शव रविवार को पुआल में मिला। युवक के मुंह से झाग निकल रहा था। सूचना पर घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मटेरा थाना क्षेत्र के झालाकला गांव निवासी 35 वर्षीय घनश्याम का उसकी पत्नी से शनिवार की शाम किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। बताया जाता है कि उसके बाद पत्नी अपने मायके चली गई। पति भी घर से निकला तो वापस नहीं लौटा। परिजनों ने काफी खोजबीन भी की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। रविवार की सुबह गन्ने के पुआल में घनश्याम का शव मिला। ग्रामीणों ने शव मिलने की सूचना परिजनों को दी। शव मिलने की सूचना पर कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी मटेरा थानाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed