{"_id":"61f42b0b8a01c100543b97a8","slug":"bahraich-bahraich-news-lko615384579","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो लिफ्टर गैंग का खुलासा, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटो लिफ्टर गैंग का खुलासा, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खैरीघाट (बहराइच)। खैरीघाट पुलिस ने ऑटो लिफ्टर गैंग का खुलासा किया है। वाहन चोरी करने के बाद नंबर प्लेट बदलकर बेचने वाले दो अंतरजनपदीय चोरों को पुलिस ने दबोचा है। पकड़े गए चोरों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की छह बाइक बरामद की हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
एसपी के निर्देश पर बौंडी थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह व अन्य पुलिसकर्मी क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग अभियान चला रहे थे। पिपरिया के पास एसआई गौरव सिंह दलबल के साथ चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध बाइक सवार आते दिखाई पड़े। पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे। इस पर टीम ने घेराबंदी करते हुए दोनों को दबोच लिया और गाड़ी के कागजात मांगे। इस पर पुलिस के सामने दोनों टूट गए और बाइक चोरी की होने की बात बताई।
थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों की पहचान मनोज गौतम व माखन वर्मा उर्फ बड़कऊ निवासी निवासी नकवा थाना, हरदी के रूप में हुई। आरोपियों की निशानदेही पर चार अन्य मोटर साइकिलें बरामद हुईं। थानाध्यक्ष के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि फर्जी नंबर प्लेट लगाकर वाहनों को बेचते थे। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।