फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

गोरखपुर चिड़ियाघर होगा तेंदुए का नया घर

Mon, 24 Jan 2022 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
bahraich
गायघाट (बहराइच)। बहराइच में आतंक का पर्याय बने नरभक्षी तेंदुए को शासन के आदेश पर गोरखपुर के नवनिर्मित चिड़ियाघर भेज दिया गया है। कतर्निया वन्यजीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज में विगत एक हफ्ते में इस तेंदुए ने चार मासूमों की जान ले ली थी। दहशत और आक्रोश का आलम यह था कि जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को मौके पर पहुंचना पड़ा था। डीएफओ आकाशदीप बधावन ने बताया कि तेंदुआ हिंसक हो गया था। जंगल में रोकने लायक स्थिति नहीं थी इसलिए गोरखपुर चिड़ियाघर भेजना पड़ा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कतर्नियाघाट रेंज के अलग-अलग गांवों में घुसकर तेंदुए ने एक हफ्ते के अंदर चार मासूमों की जान ली थी। तेंदुए को पकड़ने के लिए लगातार अभियान चलाया गया। तमाम प्रयासों के बाद रविवार की शाम तेंदुए को पकड़ लिया गया। तेंदुए को पकड़ने के बाद लंबी जद्दोजहद चली। इसके बाद निर्णय हुआ कि तेंदुए को गोरखपुर के नवनिर्मित चिड़ियाघर में डाला जाए। सोमवार शाम को तेंदुए को एक वाहन से गोरखपुर रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed