{"_id":"61eeddf403eeb532117278ec","slug":"bahraich-bahraich-news-lko614917260","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनमानी न चलने पर दरोगा ने निकाल ली रिवॉल्वर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनमानी न चलने पर दरोगा ने निकाल ली रिवॉल्वर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उर्रा (बहराइच)। मुर्तिहा थाना क्षेत्र के ग्राम भीउरा वीरघाट गांव में जमीन विवाद का निपटारा कराने पहुंचे दरोगा को रिवॉल्वर निकालना भारी पड़ गया। ग्रामीणों ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो देखकर पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक ने घटना की जांच क्षेत्राधिकारी, नानपारा को दी है।
थाना मुर्तिहा क्षेत्र के भीउरा वीरघाट निवासी रजनीकांत का अपने पड़ोसी से रास्ते को लेकर बीते काफी दिनों से विवाद चल रहा है। मामला न्यायालय में भी विचाराधीन है। रजनीकांत ने बताया कि सोमवार को विपक्षी की शह पर दरोगा राजेश दुबे पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। वह न्यायालय के किसी आदेश के बगैर ही जमीन का बंटवारा करते हुए विपक्षी को रास्ता देने की बात कहने लगे। लोगों ने बताया कि यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। सुनवाई की प्रक्रिया जारी है। ऐसे में बिना निर्णय कैसे निपटारा हो सकता है।
विरोध देखते ही दरोगा राजेश दुबे ने तत्काल रिवॉल्वर निकाल लिया और धमकाना शुरू कर दिया। रजनीकांत का आरोप है कि उन्होंने इस दौरान अभद्रता भी की। दरोगा के रिवॉल्वर निकालते ही ग्रामीणों ने अपने-अपने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया। हालांकि, वीडियो बनता देख दरोगा ने रिवॉल्वर को छिपा लिया। ग्रामीणों ने वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। उधर, ग्रामीणों का विरोध देखते हुए दरोगा और साथ आए पुलिस कर्मी धमकाते हुए लौट गए। वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने सीओ नानपारा डॉ. जंगबहादुर यादव को मामले की जांच सौंप दी है। दरोगा की इस करतूत की जिलेभर में चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
प्रकरण गंभीर है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद दोषी पाये जाने पर कार्रवाई की जाएगी जिससे भविष्य में ऐसी घटना न होने पाये। - केशव चौधरी, पुलिस अधीक्षक, बहराइच