{"_id":"61eaf3674f368f11f805d30d","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6144961167","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोते ने की थी बाबा की हत्या, जमीन न मिलने से था नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोते ने की थी बाबा की हत्या, जमीन न मिलने से था नाराज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फखरपुर (बहराइच)। बुजुर्ग हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया। बुजुर्ग की हत्या उसके ही पोते ने की थी। जमीन में हिस्सेदारी व पैसे न मिलने से पोता नाराज चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। फखरपुर थाना क्षेत्र के पहिया गांव निवासी 65 वर्षीय देशराज की बुधवार रात को घर में सोते समय धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई थी। पास में सो रहे बुजुर्ग के पुत्र कृष्ण कुमार व बहू सीमा पर भी हमला हुआ था जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। एसपी केशव चौधरी ने थानाध्यक्ष परमानंद तिवारी को घटना का खुलासा करने का निर्देश दिया था। एएसपी नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि घटना की गहनता से जांच की गई तो पता चला कि मामला जमीन व पैसे से जुड़ा है। शक की सुई मृतक के पोते नानबाबू उर्फ रामबाबू पर घूमी तो हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई।
पूछताछ के दौरान वह टूट गया और घटना को स्वीकार कर लिया। एएसपी नगर ने बताया कि युवक ने बाबा की हत्या व चाचा और चाची पर हमला जमीन के लालच में किया था। उसका कहना है कि बाबा छोटे चाचा के साथ रहते थे। साथ ही जमीन बेचकर चाचा को ही रुपये देते थे। दोबारा जमीन बेचने की फिराक में थे। इस वजह से हत्या की। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।