फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

बच्ची को खेत से खींच ले गया तेंदुआ

Fri, 21 Jan 2022 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
bahraich
गायघाट (बहराइच)। मोतीपुर रेंज में तेंदुए का हमला बढ़ता जा रहा है। पांच दिन के अंदर तेंदुए ने तीसरे मासूम को अपना निवाला बनाया है। बच्ची की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। लगातार बढ़ रहे तेंदुए के हमले से वन महकमे में भी हड़कंप मचा हुआ है। ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वन विभाग ने तेंदुए की पहचान करने के लिए डब्ल्यूटीआई की टीम बुलाई है। मृत बच्ची के परिजनों को मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज में खटिकनपुरवा गांव निवासी 12 वर्षीय सोनी पुत्री मायाराम शुक्रवार को खेत गई थी। दोपहर में अचानक तेंदुआ जंगल से निकल आया और बच्ची को दबोच लिया। बच्ची का शोर सुनकर आसपास के लोग हांका लगाते हुए दौड़े तो तेंदुआ बच्ची को लेकर जंगल की ओर भागा, लेकिन कुछ दूर जाने पर छोड़ दिया। हालांकि, तब तक किशोरी की मौत हो गई थी। हमले की सूचना रेंज कार्यालय पर दी गई। वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र मौर्य टीम के साथ गांव पहुंचे। मोतीपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तेंदुए के हमले में बालिका की मौत से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। पांच दिन के अंदर तीन बच्चों की तेंदुए के हमले में मौत होने से वन महकमे में भी हड़कंप मचा हुआ है। वन विभाग की ओर से लगाया गया पिंजड़ा भी काम नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

पांच दिन के अंदर तीन मासूमों की तेंदुए के हमले में मौत होने से ग्रामीण दहशत में हैं तो वन महकमे की भी सांस फूल रही है। डीएफओ आकाशदीप बधावन ने बताया कि यह कहना जल्दबाजी होगी कि एक ही तेंदुआ हमला कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेंदुए की पहचान के लिए वाइल्ड लाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया की टीम को बुलाया गया है। टीम पद चिह्न के जरिए पता लगाएगी कि तीनों हमलों में एक ही तेंदुआ है या फिर अलग-अलग। वहीं, तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की ओर से पिंजड़ा लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed