{"_id":"61e063be4d9abb6d534638ae","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6133293122","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार पर जिपं. अध्यक्ष ने तोड़ी चुप्पी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार पर जिपं. अध्यक्ष ने तोड़ी चुप्पी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिसिया (बहराइच)। जिला पंचायत द्वारा रिसिया क्षेत्र में बनाई जा रही सड़कों में लगातार घोटाला उजागर होने के बाद पहली बार जिला पंचायत अध्यक्ष का बयान आया है। उन्होंने भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी सड़कों के फिर से लेपन के निर्देश दिए हैं। वहीं, रुकी हुई सड़कों को आचार संहिता समाप्त होने के बाद शुरू कराने को कहा है। एक सड़क का पेमेंट भी रोक दिया गया है।
गौरतलब है कि अमर उजाला लगातार जिला पंचायत द्वारा बनाई जा रही सड़कों में हुए भ्रष्टाचार का खुलासा कर रहा है। विगत दिनों रिसिया क्षेत्र की तीन सड़कों की वास्तविक रिपोर्ट प्रकाशित की गई थी। जिले के अन्य क्षेत्रों में भी हो रहे निर्माण कार्य की तस्दीक की जा रही है। लगातार भ्रष्टाचार से जुड़ी खबरों के प्रकाशित होने के बाद बृहस्पतिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह ने बयान दिया है। उन्होंने संवाददाता से बताया कि गोठी गांव में कराए गए लेपन कार्य की जांच कराई गई है।
जांचोपरांत ठेकेदार को फिर से लेपन कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा बगलाचक के सिधापुरवा गांव में खड़ंजा निर्माण के लिए होने वाले भुगतान पर रोक लगा दी गई है। साथ ही फिर से मानक के अनुसार निर्माण कराने के निर्देश ठेकेदार को दिए गए हैं। गुरचाही के नंदापुरवा गांव तक पक्के मार्ग का निर्माण कार्य चुनाव आचार संहिता लग जाने के कारण रुक गया है। आचार संहिता खत्म होने के बाद फिर से मानक के हिसाब से निर्माण कराया जाएगा।