फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

गन्ना कटने पर ही हमलावर हो जाते हैं तेंदुए

Sat, 08 Jan 2022 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। जंगल में बढ़ रहा शोर शराबा वन्यजीवों के लिए खलल पैदा कर रहा है। इससे वन्यजीव आबादी की ओर बढ़ रहे है। इनमें सबसे ज्यादा संख्या तेंदुओे की है। पिछले छह माह में अलग-अलग स्थानों पर 30 ग्रामीणों पर तेंदुआ हमला बोल चुका है। दो की मौत भी हो चुकी है। तेंदुओं का कुनबा गन्ने की फसल को अपना आशियाना बना रहा है। गन्ने की फसल कटती है तो तेंदुआ इंसानों पर हमला कर देता है। वन विभाग ने ग्रामीणों से अलर्ट रहने की अपील की है।
विज्ञापन

551 वर्ग किलोमीटर में कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग फैला हुआ है। वन्यजीव प्रभाग में बाघ, तेंदुआ, हिरन, चीतल व वनरोज समेत अन्य जंगली जीव विचरण करते हैं। इस सुंदर नजारे को देखने के लिए देश-विदेश से भी लोग आते-जाते रहते है। जंगलों में मानव की लगातार बढ़ रही दखलअंदाजी वन्यजीवों को रास नहीं आ रही है। शायद यही कारण है कि अब धीरे-धीरे जंगल में विचरण करने वाले तेंदुए आबादी की ओर बढ़ रहे है। वहीं, वन विभाग का मानना है कि गन्ने की फसल कटने के बाद तेंदुए वापस जंगल की ओर लौट जाएंगे।
विज्ञापन

डीएफओ आकाशदीप बधावन ने बताया कि कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में कई गांव ऐसे बसे हुए हैं जो जंगल परिक्षेत्र या उससे सटे हैं। इससे हलचल काफी बढ़ गई है। इसके चलते जंगली जीव बाहर निकल रहे हैं। तेंदुआ को शांत माहौल पसंद होता है। यह शर्मीली प्रजाति के होते हैं। खतरा महसूस होने पर ही हमला करते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब गन्ना कटता है तभी तेंदुए किसानों पर हमला करते हैं क्योंकि उनको लगता है कि उनका घर कोई उजाड़ रहा है। अब गन्ना कटने से पहले ग्रामीणों के साथ वन विभाग की टीम गश्त करेगी और हांका लगाएगी ताकि तेंदुए चले जाएं। इसके बाद ही किसान गन्ने की फसल काटेंगे।
- आकाशदीप बधावन, डीएफओ, कतर्नियाघाट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed