{"_id":"61d48588b27d702e3c2b9f03","slug":"bahraich-bahraich-news-lko611997021","type":"story","status":"publish","title_hn":"25.56 लाख मतदाता चुनेंगे सात विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25.56 लाख मतदाता चुनेंगे सात विधायक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। 2022 के विधानसभा चुनाव में वोट देने के लिए इस बार जिले में मतदाताओं की संख्या 25,56455 हो गई है। ये मतदाता जिले की सात विधानसभा सीटों में बंटे हुए हैं। अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या की गणना की जा रही है। वहीं, बुधवार को मतदाता सूची का प्रकाशन होना है। इसे लेकर मंगलवार को दिनभर तैयारियां चलती रहीं। वहीं, जिले के लिए एक खुशखबरी भी है। दरअसल, मतदाता सूची में लिंगानुपात का जो लक्ष्य दिया गया था जिला उससे भी आगे निकल गया है। एक हजार पुरुषों के सापेक्ष 891 महिलाओं का लक्ष्य दिया गया था, लेकिन जिले में यह आंकड़ा 892 पर पहुंच गया है। इस अनुपात में वर्ष 2017 के सापेक्ष 21 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। 2017 की सूची में एक हजार पुरुषों के सापेक्ष महिलाओं की संख्या मात्र 871 थी। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने लक्ष्य से आगे निकलने पर टीम को बधाई दी है।
मतदाता सूची में नवयुवकों को जोड़ने के लिए चलाए गए अभियान में भी उल्लेखनीय सफलता हासिल हुई है। इस बार 18 से 19 आयु वर्ग के बीच के 35966 मतदाताओं को जोड़ा गया। ये सभी नये मतदाता पहली बार वोट देने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि 2017 में नये मतदाताओं की संख्या कम थी, लेकिन इस बार अधिक है। इन नये मतदाताओं में युवक और युवतियां कितनी है, इसकी जानकारी की जा रही है।
इस बार दिव्यांग मतदाता भी ठीक संख्या में हैं। मतदाता सूची में दिव्यांगों की संख्या 18587 हो गई है। इससे लगता है कि मतदान को लेकर उनमें भी जागरूकता बढ़ी है।
विज्ञापन
जिले में 80 वर्ष की उम्र पार कर चुके मतदाताओं की भारी संख्या है। इस उम्र के मतदाता भी निर्णायक स्थिति में हैं। मतदाता सूची में 80 वर्ष पार कर चुके बुजुर्ग मतदाताओं की संख्या 48799 हो गई है। बुजुर्ग मतदाता किसी भी सीट पर असर डालने में सक्षम हैं।
मतदाता सूची पूरी कर ली गई है। आयोग की मंशानुरूप कार्य किया गया। टीम ने कड़ी मेहनत की है। आयोग के निर्देशानुसार आगे का कार्य भी कराते रहेंगे। -डॉ. दिनेश चंद्र, जिलाधिकारी, बहराइच