{"_id":"61d4842d5a4f8b70af78e956","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6119968196","type":"story","status":"publish","title_hn":"रफ्तार पकड़ रहा संक्रमण, दो और मिले पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रफ्तार पकड़ रहा संक्रमण, दो और मिले पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। एक बार फिर से जिले में कोरोना संक्रमण गति पकड़ रहा है। सोमवार को जहां कोरोना संक्रमित मिले थे, वहीं मंगलवार को दो और लोग संक्रमित पाए गए हैं। प्रतिदिन मिल रहे कोरोना संक्रमितों के चलते स्वास्थ्य महकमे में हलचल का माहौल है और कोरोना जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है। मंगलवार को मिले दोनों संक्रमितों में से एक युवक जांच के बाद दिल्ली रवाना हो गया था। रिपोर्ट आने के बाद उसे दिल्ली में होम क्वारंटीन कर दिया गया है।
शहर के छावनी चौराहे के पास रहने वाले एक 36 वर्षीय युवक ने सोमवार को जिला अस्पताल में कोविड जांच करवाई थी। मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट में युवक पॉजिटिव पाया गया है। युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही स्वास्थ्य महकमा हरकत में आया और युवक को क्वांटीन करने की प्रक्रिया शुरू की गई, लेकिन युवक जांच करवाकर दिल्ली चला गया था। युवक को दिल्ली में ही क्वारंटीन कर दिया गया है और युवक के संपर्क में आए लोगों की पड़ताल की जा रही है। वहीं, सोमवार को दांत का इलाज करवाने आई सलारगंज मोहल्ला निवासी एक 21 वर्षीय युवती भी कोरोना संक्रमित मिली है। युवती की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसे घर पर ही डॉक्टरों की निगरानी में क्वारंटीन किया गया है। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। इनमें से पांच संक्रमित तो होम क्वारंटीन हैं, लेकिन दो संक्रमितों को अब भी खोजा नहीं जा सका है।