{"_id":"61c8afeceb9db402895cb9b8","slug":"bahraich-bahraich-news-lko610676450","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुएं में मिला बाघिन के शावक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुएं में मिला बाघिन के शावक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गायघाट/उर्रा (बहराइच)। तमोलियनपुरवा गांव में आम के बाग में स्थित कुएं में बाघिन के शावक का शव मिला। शावक का शव मिलने की सूचना पर वन विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में फील्ड डायरेक्टर व डीएफओ समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकाला। शव को देखने से प्रतीत हो रहा है कि तीन-चार दिन पहले शावक कुएं में गिरा होगा। शावक के शव को पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेजा जाएगा। मौत के सही कारण का पता करने के लिए दुधवा से भी टीम को बुलाया गया है।
कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज अंतर्गत तमोलिनपुरवा गांव में अतुल चौधरी का आम का बाग है। बाग में एक कुंआ भी बना हुआ है। रविवार को वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र मौर्य को सूचना मिली कि कुएं में किसी जंगली जानवर का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर पहुंचे वन क्षेत्राधिकारी ने देखा तो बाघिन के शावक का शव है। वन क्षेत्राधिकारी ने तत्काल डीएफओ को सूचना दी। सूचना पर डीएफओ आकाशदीप बधावन व अन्य वनकर्मी मौके पर पहुंचे। डीएफओ की मौजूदगी में बाघिन के शावक का शव निकाला गया। डीएफओ ने बताया कि शव को देखने से प्रतीत हो रहा था कि शव दो-चार दिन का पुराना है। हालांकि उसके शरीर पर चोट के निशान नहीं है इसलिए कयास लगाया जा रहा है कि वह जंगल से भटककर बाग में आ गया और पानी पीने के चक्कर में कुएं में कूद गया होगा। फील्ड डायरेक्टर संजय पाठक ने भी पहुंचकर मौके का निरीक्षण किया।
डीएफओ ने बताया कि शव को कुएं से निकलवाकर कतर्नियाघाट के फ्रीजर में रखवाया गया है। सोमवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेजा जाएगा। शावक के शव को देखने से प्रतीत हो रहा है कि उसकी उम्र डेढ़ से दो साल के बीच है।
विज्ञापन
प्रथम दृष्टया शव बाघिन के शावक का प्रतीत हो रहा है। बाघिन के शावक की मौत के बारे में जानकारी करने के लिए लखीमपुर से दुधवा की टीम को बुलाया गया है। टीम जांचकर यह पता लगाएगी कि शावक की मौत कैसे हुई? किन स्थितियों में हुई?
- आकाशदीप बधावन, डीएफओ, कतर्नियाघाट