फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

दम निकले इस देश की खातिर बस यही अरमान है...

Thu, 23 Dec 2021 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। अमृत महोत्सव आयोजन समिति के तत्वावधान में शहर के बाहरी छोर पर लखनऊ-बहराइच हाईवे स्थित सहारा मैदान में वंदेमातरम कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि इतिहास संकलन समिति के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री संजय रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य वक्ता संजय, सीमा जागरण मंच के क्षेत्रीय मंत्री संगठन मंत्री अशोक केडिया, सुरजीत, राज किशोर, गंगा सिंह, महामंडलेश्वर रविगिरी जी महाराज, स्वामी रवि शंकर जी महराज, स्वामी विष्णु देवाचार्य, जिला प्रचारक राहुल, जिला कार्यवाह भूपेंद्र, अमृत महोत्सव समिति के संरक्षक इंद्र बहादुर सिंह और संयोजक नीरव प्रताप सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि विश्व प्रसिद्ध गायक बाबा सत्यनारायण मौर्य ने कहा कि इस देश को जो भी व्यक्ति प्रेम करता है वह मेरे पिता के समान हैं और जो नफरत करता है वह सांप के समान है।
विज्ञापन

उन्होंने अशफाक उल्ला खान को याद करते हुए कहा कि यह उनके बलिदान का ही परिणाम है कि हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। देश के लिए कुर्बानी देने वालों के लिए कुछ नहीं किया गया और लोगों को रेवड़ी की तरह पद बांट दिए गए। अशफाक उल्ला खां की फोटो देश की करेंसी पर लगा दी होती तो देश का हर व्यक्ति राष्ट्रवादी होता। उन्होंने कहा कि दम निकले इस देश की खातिर बस यही अरमान है, एक बार इस राह में मरना सौ जन्मों के समान है।
विज्ञापन

आगे कहा कि देख के वीरों की कुर्बानी अपना दिल भी बोला, मेरा रंग दे बसंती चोला, मेरा रंग दे बसंती चोला। कार्यक्रम का संचालन आत्मप्रकाश मिश्र ने किया। इस मौके पर आरएसएस के जिला संघचालक कृष्णानंद, विभाग कार्यवाह अंबिका प्रसाद, सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, सांसद अक्षयवरलाल गोंड, विधायक सुभाष त्रिपाठी, सुरेश्वर सिंह, अनुपमा जायसवाल, सरोज सोनकर, पूर्व विधायक अरुणवीर सिंह, घनश्याम सिंह व डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामूहिक वंदेमातरम कार्यक्रम में भाजपा के भावी प्रत्याशी भीड़ लाकर अपनी ताकत का एहसास कराने से नहीं चूके। बीजेपी से टिकट मांगने वालों ने अच्छी खासी भीड़ एकत्र कर रखी थी। हुजूरपुर ब्लॉक प्रमुख अजीत प्रताप करीब 15 हजार लोगों की भीड़ के साथ पहुंचे। इसके अलावा बृजेश गुप्ता अपने साथ हजारों की संख्या में युवाओं की टोली लेकर पहुंचे। इसके अलावा पयागपुर, कैसरगंज, नानपारा, सदर आदि विधानसभा क्षेत्रों से टिकट मांगने वाले भी बसों और बाइक से कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed