{"_id":"61ba2dece495a945ac16e575","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6091032115","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में मासूम समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में मासूम समेत दो की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजीचौराहा(बहराइच)। बेलहा-बेहरौली तटबंध पर बुधवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बालिका को रौंद दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची हरदी थाने की पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को चालक समेत कब्जे में ले लिया है। मृत बालिका का परिवार कटान पीड़ित होने के चलते तटबंध पर ही झोपड़ी बनाकर रह रही थी। वहीं, एक अन्य हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई।
महसी तहसील के ग्राम पंचायत मुरौवा के मजरा पांडेयपुरवा निवासी श्रवण कुमार पांडेय कटान पीड़ित हैं और बेलहा-बेहरौली तटबंध पर लोधौनी चौराहे के पास झोपड़ी बनाकर गुजर बसर कर रहे हैं। बुधवार को उनकी 10 वर्षीय बेटी मुस्कान पांडेय झोपड़ी के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान तटबंध से गुजरी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबने से मुस्कान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बालिका की मौत की जानकारी होते ही घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष हरदी सतेन्द्र बहादुर सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया गया है।
सीतापुर जिले के थाना थानगांव के कौलो कोंडर निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग मुरली पुत्र जोधा अपने भाई दिलेराम के साथ अपने समधी के घर आए थे। हरदी थाना क्षेत्र के गड़वा नौतला में समधी से मिल कर बुधवार को वह अपने घर वापस जा रहे थे। बहराइच-सीतापुर मार्ग पर रमपुरवा पेट्रोल पंप के पास वह मोटरसाइकिल में तेल भरवाने गए अपने भाई दिलेराम का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।