फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

सपा में कोई अन्य यादव सीएम नहीं बन सकता

Wed, 08 Dec 2021 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। 45 फीसदी मुस्लिम आबादी वाले मटेरा विधानसभा क्षेत्र में कमल खिलाने के लिए भाजपा आलाकमान बेचैन है। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह का आगमन, उनका भाषण और तैयारियों की समीक्षा फिलहाल यही इशारा कर रही है। इस सीट को साधने के लिए मुख्यमंत्री का दो बार कार्यक्रम लगाया गया, लेकिन वह नहीं पहुंच सके। संगठन के सूत्रों का कहना है कि इस सीट को साधने को लिए रणनीति तैयार हो चुकी है। प्रदेश अध्यक्ष का आगमन इसी का हिस्सा है।
विज्ञापन

जिले में सात विधानसभा सीटें हैं। इनमें छह सीटों पर भाजपा का कब्जा है। मटेरा विधानसभा सीट पर सपा से यासर शाह विधायक हैं जो सपा सरकार में काबीना मंत्री भी रह चुके हैं। मटेरा विधानसभा क्षेत्र में लगभग 45 प्रतिशत मुस्लिम आबादी है। यह सीट सपा के लिए सबसे मजबूत मानी जाती है। बीजेपी यहां 12 सौ वोटों से हार गई थी। 2022 के चुनाव से पहले प्रदेश अध्यक्ष का यह पहला दौरा था। बताया जा रहा है कि अब मटेरा में लगातार बड़े नेताओं के दौरे होते रहेंगे। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने सपा की वोटर मानी जाने वाली यादव बिरादरी को भी साधने का प्रयास किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी में अखिलेश यादव के परिवार के अलावा कोई अन्य यादव सपने में भी मुख्यमंत्री बनने की नहीं सोच सकता है। भाजपा सरकार में किसी के साथ भेदभाव नहीं किया गया है। यादवों को भी उतना ही लाभ मिला है जितना अन्य को। जनसभा को संबोधित करने के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा के मंडल अध्यक्ष आलोक अग्रवाल के घर चाय की चुस्की ली। इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की। मंडल अध्यक्ष के घर चाय की चुस्की तो बहाना रहा। प्रदेश अध्यक्ष ने लोगों से बातचीत कर मटेरा के माहौल को टटोला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed