{"_id":"61ae4c2fd08d6e45a014fe51","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6077373197","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार करोड़ की चरस के साथ नेपाली कैरियर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार करोड़ की चरस के साथ नेपाली कैरियर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच/रुपईडीहा। भारत-नेपाल बॉर्डर पर मादक पदार्थों की तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है। मादक पदार्थों के तस्कर सीमा पर तस्करी के लिए नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। वर्तमान में तस्करों ने कैरियर के माध्यम से तस्करी करने का नया हथकंडा अपनाया है। सोमवार को भारत-नेपाल की अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर पुलिस व एसएसबी की संयुक्त गश्ती के दौरान ऐसे ही एक कैरियर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार नेपाली कैरियर के पास से चार किलो चरस बरामद हुई। पुलिस अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बरामद चरस की कीमत दो करोड़ बता रही है।
भारत-नेपाल के बीच लगभग 101 किलोमीटर की खुली सीमा है, जो इन दिनों मादक पदार्थो के तस्करों के लिए मुफीद बनी हुई है। सोमवार को भारत-नेपाल बार्डर पर रुपईडीहा पुलिस व एसएसबी ने संयुक्त गश्ती के दौरान चार किलो चरस के साथ एक नेपाली कैरियर को गिरफ्तार किया। घटना की जानकारी देते हुए रुपईडीहा थाना प्रभारी प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि रविवार को अपराधियों की धरपकड़ के लिए एसएसबी की टीम के साथ रात्रि गश्त की जा रही थी।
इस दौरान रुपईडीहा के मुख्य मार्ग पर एक नेपाली युवक दिखाई दिया जिसे रोककर पूछताछ व तलाशी में उसके पास से चार किलो चरस बरामद हुई। गिरफ्तार युवक की पहचान नेपाल के झुलखेत वार्ड नंबर चार निवासी अमर बहादुर धर्ती पुत्र बुद्धिराम धर्ती के रूप में हुई है। आरोपित के पास से मिली चरस की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत दो करोड़ रुपये है। गिरफ्तार युवक पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक प्रेमचंद्र यादव, हेड कांस्टेबल वकील सिह, सूर्यकांत पाण्डेय, एसएसबी की महिला एसआई संगीता, एएसआई गोपाल सिंह, हेडकांस्टेबल परशुराम, सोमवती आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
बता दें कि पिछले चार दिन में पांच तस्करों की गिरफ्तारी की गई। इनके पास से लगभग तीन करोड़ की चरस व ब्राउन शुगर बरामद की गई है। वहीं, बड़े तस्कर अब भी पकड़ से दूर हैं। लोगों का कहना है कि अगर बड़े तस्करों की धरपकड़ कर ठोस कार्रवाई की जाए तो कोई नतीजा निकले।