फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

डीएम साहब! ग्राम प्रधान बनवा रहे अवैध चबूतरे

Sat, 04 Dec 2021 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच/गायघाट । डीएम साहब! हमारे गांव में ग्राम प्रधान व उनके प्रतिनिधि पूरी तरीके से मानक विहीन काम करवा रहे हैं। अपने वोटरों को लुभाने के लिए ग्राम प्रधान सड़क की चौड़ाई कम करके अवैध चबूतरों का निर्माण करवा रहे है। अगर अवैध निर्माण कार्य रुकवाया नहीं गया तो आने वाले समय में आवागमन में दिक्कत होगी। यह दर्द मिहींपुरवा निवासी रवि अग्रवाल ने संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम को सुनाया। डीएम ने तत्काल जांच कराकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए शनिवार को मोतीपुर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजित हुआ। अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने की। जन सुनवाई के दौरान 40 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें मात्र सात का ही निस्तारण हो सका। यह हाल तब रहा, जब जिले के सभी बड़े अधिकारी मौजूद रहे। ऐसे में 33 फरियादियों को एक बार फिर से निराश होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

सभी अधिकारियों की मौजूदगी के बाद सिर्फ फरियादियों को आश्वासन मिला। जिले के सभी तहसीलों में 416 शिकायतें प्राप्त हुई और मात्र 36 का ही निस्तारण हो सका। बचे 380 फरियादियों को एक बार फिर से टीम गठित की गई है, जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी का आश्वासन लेकर वापस लौटना पड़ा। इस मौके पर एसपी सुजाता सिंह, सीडीओ कविता मीना, एसडीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, नानपारा सीओ जंग बहादुर यादव व अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिहींपुरवा तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में अपनी समस्या लेकर आए धर्मापुर गांव निवासी इंद्रजीत ने बताया कि कई सालों से मकान बना था और वहीं पर पेड़ लगा था। क्षेत्रीय लेखपाल ने गलत रिपोर्ट दर्ज कर दिया है। इसी गांव निवासी सर्वजीत ने बताया कि पुरानी रंजिश के कारण लोग हमारी जमीन को गलत तरीके से कब्जा करने में लगे है। मिहींपुरवा निवासी रामरतन ने परिवार नकल की समस्या बताई और उर्रा निवासी रवि अग्रवाल ने वोटरों को लुभाने के लिए ग्राम प्रधान पर सड़क पर गलत तरीके से अवैध चबूतरा निर्माण कराने का आरोप लगाया। डीएम ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed