{"_id":"61aa5707fc26db418a0e9662","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6072762179","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उर्रा/फखरपुर(बहराइच)। जिले में शुक्रवार को हुई दो मार्ग दुर्घटनाओं में दो लोगों ने जान गंवा दी। सुबह नानपारा-लखीमपुर मार्ग पर गूढ़ चौराहे के पास दो ट्रक आपस में भिड़ गए। एक ट्रक के चालक की मौत हो गई। वहीं, फखरपुर थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल सवार में अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल सवार महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
नानपारा-लखीमपुर मार्ग पर शुक्रवार की सुबह गूढ़ चौराहे के पास दो ट्रकों की आमने-सामने से जारदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ही ट्रकों के परखच्चे उड़ गए। जिसमें ट्रक चालक नानपारा के मोहल्ला नई बस्ती निवासी 50 वर्षीय रहीश पुत्र गौहर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ट्रक का खलासी मृतक रहीश का पुत्र 24 वर्षीय शरीफ खान घायल हो गया। दूसरे चालक झारखंड के जुनारदवा निवासी 22 वर्षीय सचिन पुत्र शिवशंकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना पर घटना स्थल पर पुलिस बल के साथ पहुंचे जालिम नगर चौकी इंचार्ज एके द्विवेदी ने घायलों को ट्रक से बाहर निकलवाया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि दोनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी मोतीपुर पहुंचा दिया गया है। वहीं, बहराइच-लखनऊ मार्ग पर फखरपुर थाना क्षेत्र के बदौरा चौराहे पर अज्ञात ट्रक ने रिश्तेदारी से वापस आ रहे संदीप नाग की मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। जिससे मोटरसाइकिल पर सवार संदीप की पत्नी 30 वर्षीय पिंकी ट्रक की चपेट में आ गई और मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। वहीं हादसे में संदीप व उनकी बेटी गंभीर रुप से घायल हो गई।
विज्ञापन
संदीप बाराबंकी जिले के बदोसराय थाना के खजूरी गांव में रिश्तेदार के घर गए थे, और वहीं से वापस आ रहे थे। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे एसआई सुरेश यादव ने बताया शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायल संदीप नाग व उनकी बेटी को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय बहराइच भेजवाया गया है।