फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

अचानक बिगड़ी महसी विधायक की तबीयत

Fri, 03 Dec 2021 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। महसी विधायक की तबियत अचानक खराब होने से उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। मेडिकल कॉलेज में विधायक के भर्ती होने की सूचना पर समर्थकों का तांता लग गया। चिकित्सकों ने टाइफाइड बुखार होने के कारण भर्ती होने की बात कही है। जिले के दौरे पर आए जलशक्ति मंत्री ने अस्पताल पहुंचकर विधायक का हाल जाना और चिकित्सकों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए।
विज्ञापन

महसी विधायक सुरेश्वर सिंह का आवास शहर के काजीपुरा मोहल्ले में स्थित है। बृहस्पतिवार देर रात उनकी तबियत अचानक खराब हो गई। तेज बुखार के साथ कमजोरी महसूस हुई।
विज्ञापन

परिजनों द्वारा विधायक को मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें भर्ती कर उपचार शुरू किया। विधायक का उपचार कर रहे डॉ. प्रभाकर मिश्र ने बताया कि जांच में टाइफाइड बुखार के साथ कमजोरी की शिकायत सामने आई है। इलाज चल रहा है। उनके स्वास्थ्य में सुधार है। शुक्रवार को दैरे पर आए जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल, पूर्व मंत्री अनुपमा जायसवाल, रणविजय सिंह, दीपक सत्या के साथ अस्पताल पहुंचकर विधायक का हाल जाना। जलशक्ति मंत्री ने चिकित्सकों से विधायक के स्वास्थ्य के बारें में जानकारी ली और बेहतर इलाज करने के निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed