फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

बाघ ने किसान को खेत में मार डाला

Sat, 27 Nov 2021 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बिछिया (बहराइच)। खेत में काम कर रहे किसान पर जंगल से निकल कर बाघ ने हमला कर दिया। पास में काम कर रहे किसानों ने बचाने के लिए हांका लगाया, लेकिन तब तक बाघ किसान को मौत के घाट उतार चुका था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस व वन विभाग की टीम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट रेंज की सीमा से लखीमपुर जनपद के नॉर्थ खीरी रेंज बेलरायां का हिस्सा सटा हुआ है। तिकुनिया थाना क्षेत्र के दुमेड़ा गांव निवासी 40 वर्षीय राममूर्ति पुत्र बिरजू शनिवार दोपहर करीब दो बजे खेत में गन्ने की पत्ती छील रहे थे तभी अचानक जंगल से निकलकर बाघ पहुंचा और हमला कर दिया। जब तक किसान कुछ समझ पाता तब तक बाघ उसे दबोच चुका था। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण हांका लगाते हुए दौड़े तो बाघ जंगल की ओर भाग गया, लेकिन तब तक किसान की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

बाघ के हमले के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीण घरों से अकेले बाहर निकलने से कतरा रहे हैं। वन विभाग की टीम ने भी ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए कहा है। वन विभाग ने ग्रामीणों को समूह में निकलने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान की मौत का मामला लखीमपुर खीरी का है। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग से सटा होने के कारण बॉर्डर पर गश्त बढ़ा दिया गया है। कतर्नियाघाट के रेंजर रामकुमार के नेतृत्व में वन रक्षक मोहरनाथ मिश्रा, वाचर अवधेश कुमार रावत व रामनाथ की टीम बनाकर गश्त के निर्देश दिए गए हैं।
- आकाशदीप बधावन, डीएफओ, कतर्नियाघाट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed