{"_id":"61a11df0d2efa7220c00bcec","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6062314103","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट को गुमराह कर जमानत लेने वाले बदमाश पर लगा गैंगेस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट को गुमराह कर जमानत लेने वाले बदमाश पर लगा गैंगेस्टर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। कोर्ट को गुमराह कर जमानत लेने वाले 25 हजार के इनामी बदमाश पर जिलाधिकारी ने गैंगेस्टर के अंतर्गत कार्रवाई की है। जिलाधिकारी की अनुमति मिलते ही एसएचओ पयागपुर हरेंद्र मिश्रा ने बदमाश दद्दन शाह पर उत्तर प्रदेश गिरोहबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 की धारा 3 (1) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने गैंगेस्टर की गिरफ्तारी के लिए तलाश शुरू कर दी है। हालांकि, सूत्रों के हवाले से पता चला है कि आरोपी दद्दन शाह भागने की फिराक में है।
गौरतलब हो कि अमर उजाला ने विगत दिनों, कोर्ट को गुमराह कर इनामी अपराधी ने ली जमानत शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। प्रकरण के मुताबिक, अपराधी दद्दन शाह ने डॉक्टरों से मिलीभगत कर बीमार होने का प्रमाणपत्र बनवाया था और तत्काल ऑपरेशन कराने की जरूरत बताई थी। इसी आधार पर कोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी थी। जमानत मिलने के बाद दद्दन शाह अस्पताल में ऑपरेशन न कराकर एक बाइक से अपने गांव पहुंचकर विरोधी को धमकी देने पहुंच गया।
इस प्रकरण की शिकायत पर पयागपुर थाने में मुकदमा भी पंजीकृत हुआ था। हालांकि, प्रकरण की गंभीरता को समझते हुए जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने आरोपी यूसुफ अली उर्फ दद्दन शाह पर गैंगेस्टर की कार्रवाई की है। उनकी अनुमति मिलने के बाद एसएचओ पयागपुर हरेंद्र मिश्रा ने वादी बनकर दद्दन शाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मामले की जांच एसएचओ विशेश्वरगंज को दी गई है। हालांकि, सूत्रों के हवाले से यह भी खबर मिली है कि दद्दन शाह को उसके ऊपर गैंगेस्टर लगने की भनक लग गई है। वह भागने की फिराक में है। पुलिस ने भी उसकी तलाश में तेजी ला दी है। अफसरों का कहना है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।