फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

यहां आना है तो पानी की बोतल खरीदकर लाएं

Fri, 26 Nov 2021 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। रखरखाव के नाम पर महाराजा सुहेलदेव स्वशाषी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एव महर्षि बालार्क जिला चिकित्सालय में हर माह लाखों का बजट खर्च किया जा रहा है, लेकिन मरीजों व तीमारदारों को मिलने वाली सुविधाएं बहुत कम हैं। आलम यह है कि इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचने वाले मरीजों व तीमारदारों को शुद्ध पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। मरीज मेडिकल कॉलेज के बाहर स्थित दुकानों से पानी की महंगी बोतलें लेने के लिए मजबूर हैं। वाटर कूलर खराब होने से सबसे ज्यादा परेशानी भर्ती मरीजों व उनके तीमारदारों को उठानी पड़ रही है जिन्हें शुद्ध पानी के लिए अस्पताल परिसर के अंदर से बाहर तक की दौड़ लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन

महाराजा सुहेलदेव स्वशाषी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एव महर्षि बालार्क जिला चिकित्सालय में इस समय मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का टोटा दिख रहा है। मरीजों को शुद्ध पेयजल के लिए अपनी जेब ढ़ीली करनी पड़ रही है। वहीं गरीब मरीजों को अस्पताल परिसर में लगे इंडिया मार्का नल का पानी पीते देखा जा रहा है। इंडिया मार्का नल से भी पीला पानी निकल रहा है। अस्पताल में मौजूद श्रावस्ती जनपद के सोनवा निवासी तीमारदार पहलवान ने बताया कि वह दो दिन से मरीज लेकर भर्ती हैं।
विज्ञापन

अब तक केवल पानी पर 300 रुपये खर्च हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि भर्ती वार्ड की ओर लगा वाटर कूलर खराब है। वहीं अस्पताल इलाज करवाने आए हुजूरपुर ब्लॉक निवासी सत्यपाल ने बताया कि अस्पताल में पानी की किल्लत है। बाहर से पानी खरीद कर प्यास बुझाई है। सदर क्षेत्र के कानूनगोपुरा निवासी अंशुमान ने बताया कि वह अस्पताल में भर्ती अपने रिश्तेदार को देखने आए थे, लेकिन प्यास लगने पर अस्पताल के बाहर पानी खरीदना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी सेवा 24 घंटे जारी रहती है। यहां दिन-रात मरीजों का आना-जाना लगा रहता है जिसको देखते हुए इमरजेंसी के पास ही वाटर कूलर लगवाया गया है, लेकिन यह वाटर कूलर बस सफेद हाथी नजर आ रहा है। वाटर कूलर की एक टोंटी जहां टेढ़ी है तो वहीं दूसरी टोंटी से बस पानी बूंद-बूंद कर रिस रहा है।
दवा वितरण कक्ष के बाहर लगे वाटर कूलर की टोटियां पूरी तरह सूख गई हैं जिससे लगता है कि यह महीनों से खराब पड़ा है। वहीं, विभागीय जिम्मेदार महीने में कई बार वाटर कूलर बनवाने का दावा कर रहे हैं।
पुरुष भर्ती वार्ड के पास लगा वाटर कूलर भर्ती मरीजों के लिए वरदान है। इसी वाटर कूलर से अंदर भर्ती सैकड़ों मरीज व तीमारदार अपनी प्यास बुझाते हैं, लेकिन शुक्रवार को की गई पड़ताल में यह भी खराब रहा। वहीं अंदर मौजूद तीमारदारों को दिन भर पानी के लिए वाटर कूलर चेक करते। पानी न निकलने पर मायूस होकर बाहर जाते देखा गया।

सभी वाटर कूलर कई बार सही करवाए जा चुके हैं। जो ठेकेदार मरम्मत करवाता है वह किसी दिक्कत के चलते नहीं आ पा रहा है। इसके चलते समस्या की जानकारी नहीं हो पाई। अब तत्काल समस्या का निराकरण करवाया जाएगा।
डॉ. ओपी पांडेय, सीएमएस, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed