फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

खेत में अजगर निकलने से ग्रामीणों में हड़कंप

Thu, 25 Nov 2021 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
bahraich
उर्रा (बहराइच)। ककरहा रेंज के गिरगिट्टी गांव निवासी एक ग्रामीण के खेत में अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन कर्मियों को दी। मौके पर पहुंचे वन कर्मियों ने अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। ग्राम गिरगिट्टी निवासी कमलेश के खेत में गुरुवार सुबह एक बड़ा अजगर दिखाई पड़ा। सुबह खेतों की ओर निकले ग्रामीणों की नजर अजगर पर पड़ी तो हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

गिरगिट्टी ग्राम जंगल से सटा होने के कारण आये दिन यहां अजगर व सांप निकलते रहते हैं। अजगर को देखते ही ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन कर्मियों को दी। सूचना मिलने पर वन दारोगा मुनेश्वर सिंह वन कर्मी अमर सिंह, छोटूलाल निषाद व रामलोटन के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। अजगर की लंबाई लगभग 15 फीट व वजन 40 किलोग्राम था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed