{"_id":"619fc9948c81d44e5620313d","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6060919161","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलाव ताप रहे दो ग्रामीणों पर तेंदुए का हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलाव ताप रहे दो ग्रामीणों पर तेंदुए का हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गायघाट (बहराइच)। कबरियनपुरवा गांव में बृहस्पतिवार को अलाव ताप रहे दो ग्रामीणों पर तेंदुए ने हमला कर दिया। चीखने-चिल्लाने पर गांव के ग्रामीण हांका लगाते हुए दौड़े तो तेंदुआ भाग गया। घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां घायलों का उपचार चल रहा है। घायलों को वन विभाग सहायता राशि देगा।
मोतीपुर रेंज के कबरियनपुरवा गांव निवासी 50 वर्षीय मोहम्मद उमर पुत्र बेचन व 40 वर्षीय सद्दीक पुत्र कल्लू बृहस्पतिवार को अपने घर के बाहर सुबह लगभग छह बजे अलाव ताप रहे थे। इसी दौरान जंगल की ओर से तेंदुआ निकल आया और अलाव ताप रहे दोनों ग्रामीण पर हमला बोल दिया। ग्रामीणों ने तेंदुए को देखकर शोर मचाया तो आसपास के लोग दौड़ पड़े। ग्रामीणों के हांका लगाने पर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। तेंदुए के हमले में दोनों ग्रामीण घायल हो गए। दोनों को मोतीपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।
कबरियनपुरवा गांव में तेंदुए के हमले के बाद वन विभाग अलर्ट हो गया है। डीएफओ ने दो टीमें गठित कर लगा दी हैं। वनकर्मी लगातार गांव में गश्त कर ग्रामीणों को जागरूक कर रहे हैं। ग्रामीणों से समूह बनाकर निकलने के लिए अपील की जा रही है।
विज्ञापन
तेंदुए के हमले की जानकारी मिलते ही मौके पर टीम को भेज दिया गया है। घायलों का उपचार चल रहा है। तेेंदुए के हमले में घायल ग्रामीणों को मुआवजा दिया जाएगा।
- आकाशदीप बधावन, डीएफओ, कतर्नियाघाट