फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

अखिलेश सुन लो... गुंडों का साम्राज्य खत्म हो चुका

Mon, 22 Nov 2021 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। शहर के श्री गुुल्लाबीर मंदिर परिसर में व्यापार प्रकोष्ठ सम्मेलन का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या रहे। मंच पर मौजूद भाजपा जिला प्रभारी, विधायक व जिलाध्यक्ष ने माल्यार्पण किया। इस दौरान डिप्टी सीएम ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। डिप्टी सीएम ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए दोबारा बहुमत से सरकार बनाने की अपील की।
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि सपा का मतलब जहर है। सपा सरकार गुंडागर्दी व अपराधियों के बल पर राज करना चाहती है। उन्होंने कहा, अखिलेश यादव कान खोलकर सुन लो। गुंडों व अपराधियों का साम्राज्य अब खत्म हो गया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव सिर्फ जातिवाद व तुष्टीकरण की राजनीति करते हैं। डिप्टी सीएम ने कहा कि सपा सरकार में व्यापारी अपना व्यापार बंद कर उत्तर प्रदेश छोड़कर चले गए थे। अब व्यापारी निसंकोच व्यापार कर रहे है। उन्होंने कहा कि जब सपा सरकार थी तब सिर्फ पांच जिलों का विकास होता था, लेकिन अब 75 जिलों का विकास हो रहा है। पहले सड़कें कागज पर बनती थीं और उसे गुंडे बनवाते थे, लेकिन अब चारों ओर विकास हो रहा है।
विज्ञापन

पहले लोग बहुत मजबूरी होने पर ही लखनऊ जाते थे। अब बेफ्रिक होकर जाते हैं। ये तब और अब की सरकार में अंतर है। डिप्टी सीएम ने कहा कि सपा सरकार में अयोध्या के आंदोलनकारी और जय श्रीराम का नाम लगाने वाले जेल भेजे जाते थे। अब लोग आजादी के साथ नारे लगा रहे है। व्यापारियों को धन्यवाद देते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि आप लोगों ने 56 इंच सीना वाले नरेंद्र मोदी को आशीर्वाद देकर प्रधानमंत्री बनवाया है तो आज रामलला का भव्य मंदिर बन रहा है। उन्होंने कहा कि जब रामलला का मंदिर बनना शुरू हुआ तो रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले माथा टेकने पहुंच गए। सपा सरकार में पुलिस अपराधियों से डरती थी और भाजपा सरकार में अपराधी पुलिस से डर रहे हैं। यह अंतर सरकार के बदलने पर आया है। इस मौके पर जिला प्रभारी नीरज सिंह, जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल, सांसद अक्षयवरलाल गोंड, सदर विधायक अनुपमा जायसवाल, महसी विधायक सुरेश्वर सिंह, पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी, बलहा विधायक सरोज सोनकर, ब्लॉक प्रमुख शिवम जायसवाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय, आलोक जिंदल, निशंक त्रिपाठी, गौरव वर्मा, राहुल राय, रणविजय सिंह, संजय जायसवाल व देवेंद्र मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या का जिले में आगमन होते ही घाघराघाट पुल से भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने स्वागत करना शुरू कर दिया। डिप्टी सीएम का जरवल कस्बा, कैसरगंज, फखरपुर, टिकोरा मोड़, मरीमाता मंदिर, पीडब्लूडी गेस्ट हाउस व कार्यक्रम स्थल तक जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
डिप्टी सीएम के साथ सेल्फी लेने की होड़ मची रही। मंच पर स्वागत के दौरान व प्रेस वार्ता समाप्त होने के बाद पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने डिप्टी सीएम के साथ खूब सेल्फी ली। डिप्टी सीएम ने भी किसी को निराश नहीं किया।
जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह कार्यक्रम स्थल पर लगभग एक बजकर 56 मिनट पर पहुंचीं और मंच की ओर जाने लगीं तभी सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मी ने लिस्ट में नाम देखा तो जिला पंचायत अध्यक्ष का नाम नहीं था। हालांकि, तब तक पार्टी के कई पदाधिकारी पहुंचे और मंच पर उनके नाम से लगी कुर्सी के बारे में जानकारी दी, लेकिन जिला पंचायत अध्यक्ष को लिस्ट में नाम न होने की बात नागवार गुजरी और वह कार्यक्रम से चली गईं।
डिप्टी सीएम के आने के बाद मंच पर काफी भीड़ दिखी। यह देख महसी विधायक सुरेश्वर सिंह सहजता का परिचय देते हुए कार्यकर्ताओं के बीच जाकर बैठ गए, लेकिन बाद में जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल ने अपील करते हुए उन्हें मंच पर बुलाया। उसके बाद मंच पर पहुंचकर वह अपनी सीट पर बैठे।

मंच से डिप्टी सीएम ने कहा कि अभी रास्ते में कुछ किसानों ने बताया कि क्रय केंद्रों पर कुछ गड़बड़ है। डीएम नोट कर लें कि वह निरीक्षण कर समस्या को दूर करें। किसानों को क्रय केंद्रों पर समस्या नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed