{"_id":"619bd6707892f35fd57c09a5","slug":"bahraich-bahraich-news-lko605638793","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृत किसानों के परिवार वाले महापंचायत में हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृत किसानों के परिवार वाले महापंचायत में हुए शामिल
विज्ञापन
बहराइच/बिछिया। संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से लखनऊ में आयोजित महापंचायत में जिले से भारी संख्या में किसान शामिल होने पहुुंचे। लखीमपुर खीरी जिले के तिकोनिया में जान गंवाने वाले किसानों के परिजन भी महापंचायत में शामिल होने पहुंचे।
केंद्र सरकार की ओर से लाए गए तीन कृषि कानूनों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वापस लेने का एलान कर दिया है, लेकिन संयुक्त किसान मोर्चा एमएसपी कानून व कृषि कानून को तत्काल रद्द करने की मांग के साथ अड़ा है। इसी को लेकर मोर्चा की ओर से सोमवार को लखनऊ में किसान महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में शामिल होने के लिए सोमवार को नानपारा के बंजारनटोला के मृत किसान दलजीत सिंह व मटेरा थाना क्षेत्र के मोहरनिया गांव निवासी गुरविंदर सिंह के परिजन भी लखनऊ रवाना हुए। वहीं, सुजौली थाना क्षेत्र के बिछिया से लगभग 50 किसानों का जत्था रवाना हुआ।
किसानों का नेतृत्व क्षेत्रीय किसान मलकीत सिंह ने किया। किसान मलकीत सिंह चीमा ने बताया कि जत्थे में चफरिया, मटेही, सुजौली, बर खडिया, आम्बा व बर्दिया के किसान शामिल हुआ। महापंचायत में शामिल होने के लिए किसान चफरिया गन्ना कांटे पर एकत्रित हुए और यहीं से रवाना हुए। उन्होंने बताया कि हम सभी राकेश टिकैट से मिलकर गन्ना भुगतान, धान की खरीद, फसल बीमा आदि समस्याओं से अवगत कराएंगे। इस मौके पर गुरप्रताप सिंह, बलविंदर, डॉ. बिंद्रा, जसपाल सिंह, पीमा प्रकाश सिंह, प्रगट सिंह, हरपाल काका आदि मौजूद रहे।