फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

इस बार भवानीपुर घाट पर नहीं लगा मेला

Fri, 19 Nov 2021 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर कतर्नियाघाट के भवानीपुर घाट पर परंपरागत रूप से आयोजित होने वाला मेला इस बार नहीं हो सका। वन विभाग ने इस बार यहां पर मेले के आयोजन को अनुमति नहीं दी। इस दौरान श्रद्धालुओं और वनकर्मियों में नोकझोंक भी हुई। सैकड़ों की संख्या में लगने वाली दुकानें भी नहीं लगीं। वन कर्मियों ने स्थानीय पुलिस बल की मदद से लोगों और श्रद्धालुओं को दूर से ही पवित्र स्थान के दर्शन कराकर लौटा दिया।
विज्ञापन

स्थानीय लोग जब गुरुवार की शाम को घाट की साफ-सफाई व भजन कीर्तन करने पंहुचे तो वन विभाग ने थाना सुजौली के पुलिस बल की मदद से श्रद्धालुओं को वापस कर दिया। इस दौरान स्थानीय लोगों और वनकर्मियों में काफी नोकझोंक भी हुई। कार्तिक पूर्णिमा की सुबह शुक्रवार को जब बिछिया बैरियर पर तैनात सुजौली पुलिस के जवानों ने मेले में आए लोगों को वापस कर दिया तो लोगों ने थानाध्यक्ष सुजौली सुरेंद्र प्रताप सिंह से बातचीत की। उन्होंने बताया कि वन्यजीवों के हमलों को देखते हुए घाट पर लोगों की भीड़ लगाने पर रोक लगाई जा रही है।
विज्ञापन

बिछिया बैरियर से वापस लौट रहे लोगों में आशाराम, जगदीश, जोत कुमार निवासी पढुहा खीरी, इरफान नई बस्ती सुजौली, स्वामीदयाल निवासी बड़खड़िया, मोनू आदि ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से भवानीपुर घाट पर सजने वाले मेले में दुकान लगाते हैं। इस बार भी वह पूरी तैयारी के साथ पंहुचे, लेकिन उन्हें बिछिया से ही वापस कर दिया गया। वनग्राम भवानीपुर के श्रद्धालुओं ने जंग हिंदुस्तानी की अगुवाई में गांव से घाट तक पैदल गंगा यात्रा निकाली, जिसमें गांव के दर्जनों श्रद्धालु जयकारा लगाते हुए घाट पर पहुंचे। उन्होंने हल्दू के पुराने वृक्ष के नीचे स्थापित शिवलिंग पर जल चढ़ाते हुए पूजन-अर्चन किया व मनोकामना पूरी करने की प्रार्थना करते हुए सभी ने एक साथ नदी के दर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछली बार भी वन विभाग द्वारा भवानीपुर घाट पर मेला नहीं लगने दिया गया था। किसी को भी जंगल में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। यह एरिया संरक्षित वन क्षेत्र का है। 50 जंगली हाथियों का झुंड इस समय भवानीपुर के आसपास के जंगल में डेरा जमाए हुए हैं। यह फैसला सुरक्षा के दृष्टिकोण से लिया गया है। जगह-जगह वन विभाग की टीम तैनात है। -आकाशदीप बधावन, प्रभागीय वनाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed