फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

सड़क पर उतरे किसान, धरना-प्रदर्शन

Thu, 18 Nov 2021 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। धान की तौल और गन्ने के बकाया भुगतान को लेकर किसान एक बार फिर नाराज हैं। इससे एक बार फिर सरकार की तैयारियों पर प्रश्न चिन्ह लग रहा है। बृहस्पतिवार को एक तरफ जहां रिसिया में धान खरीद को लेकर किसान आक्रोशित हो उठे वहीं सुजौली में किसानों ने विगत वर्ष का गन्ना मूल्य भुगतान न करने पर सात क्रय केंद्रों पर तौल बंद करा दी। बताया जा रहा है कि जिले के कई केंद्रों पर धान की तौल में मानकों की अनदेखी की जा रही है। इससे किसानों का विरोध बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

रिसिया (बहराइच)। धान तौल न होने पर किसानों व भाजपाइयों ने पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को धान क्रय केंद्र रिसिया में पहुंचकर केंद्र प्रभारी का घेराव किया। भाजपा नेता व पूर्व चेयरमैन राजेश निगम ने बताया कि खैरी दिकौली के किसान अशोक वर्मा का दो दिन से धान पड़ा था। समस्या का समाधान कराने के लिए बृहस्पतिवार को धान क्रय केंद्र पर पहुंचकर केंद्र प्रभारी उमेश पांडेय का किसानों ने घेराव किया। जिला विपणन अधिकारी ने चित्तौरा के एसएमआई देवेंद्र द्विवेदी को मौके पर भेजा। किसानों का हंगामा बढ़ता देख अधिकारी ने किसानों की समस्या का समाधान कराया। किसानों ने तौल शुरू होने पर धरना समाप्त किया। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉ. राजू निगम, दुर्गेश चौधरी, हरीश वर्मा, अरविंद गौतम सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन

सुजौली (बहराइच)। सुजौली थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत चफरिया स्थित चफरिया कांटा पर गन्ने का भुगतान न मिलने के कारण किसानों ने धरना-प्रदर्शन किया। सात केंद्रों पर तौल बंद रही किसानों ने गन्ना तौल के पहले दिन ही कांटे पर पहुंचकर तौल रुकवा दी। किसानों का कहना है कि गन्ने के भुगतान में देरी होने के कारण उनका केसीसी ब्याज भी काफी बढ़ गया है। इसके चलते उन पर आर्थिक भार भी बढ़ा है। कांटा इंचार्ज अजय मिश्रा व क्षेत्रीय गन्ना अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने कहा किसानों को पहले ही नोटिस के माध्यम से बताया जा चुका है कि 30 नवंबर तक गन्ने का बकाया भुगतान कर दिया जाएगा, लेकिन किसान तत्काल भुगतान पर अड़े रहे। प्रदर्शन के दौरान किसान जगदीश मौर्य, गुरुवंत, निखिल तिवारी, आशीष तिवारी, इंद्रजीत सिंह, अजीत सिंह, विनोद जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed