फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो की मौत

Wed, 17 Nov 2021 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बिछिया (बहराइच)। फकीरपुरी गांव में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही दोनों युवकों की मौत हो गई। युवकों की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा है। सुजौली थाना क्षेत्र के थारू बाहुल्य ग्राम फकीरपुरी निवासी मुन्ना (28) पुत्र छाजू व दिलीप कुमार (26) पुत्र देशराज बाइक से अपनी भाभी को छोड़ने ग्राम पंचायत रमपुरवा के मजरा हरैया गए थे।
विज्ञापन

वहां से मंगलवार को वापस आते समय रात लगभग नौ बजे उनकी तेज रफ्तार बाइक एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर की आवाज आते ही आसपास मौजूद ग्रामीण उनकी ओर दौड़े। जब तक ग्रामीण दोनों के इलाज की कोई व्यवस्था करते दोनों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि दुर्घटना में मृत युवक मुन्ना की पत्नी ने बुधवार को एक बच्चे को जन्म दिया है। अपने पति की मौत की खबर सुनकर वह भी बेहाल है। पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed