फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

मामूली ऑपरेशन के बाद युवक की मौत, हंगामा

Tue, 02 Nov 2021 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। शहर के एक प्राइवेट नर्सिंगहोम में हाइड्रोसील के ऑपरेशन के बाद युवक की मौत का मामला सामने आया है। युवक की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। घटना के बाद नर्सिंगहोम के चिकित्सक व अन्य कर्मचारी अस्पताल छोड़कर फरार हो गए। लगभग दो घंटे तक हंगामा होता रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गुस्साएं परिजनों को शांत करा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जरवलरोड थाना क्षेत्र के हरचंदा गांव निवासी 38 वर्षीय मिस्बाहदुद्दीन पुत्र स्व. नसीर आलम को हाइड्रोसील की समस्या हुई। बताया जाता है कि युवक के दो साथी शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराने के लिए लेकर गए। डॉक्टरों ने ऑपरेशन की सलाह दी। सोमवार को युवक बाइक से अपने दोनों सहयोगियों के साथ अस्पताल पहुंचा और डॉक्टरों ने ऑपरेशन किया। देर शाम युवक को दिक्कत होने लगी जब तक चिकित्सक कुछ समझ पाते तब तक युवक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

युवक की मौत के बाद डॉक्टरों के होश उड़ गए। जानकारी परिजनों को हुई तो सब अस्पताल पहुंचे और चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। गुस्साएं परिजनों को देखकर नर्सिंगहोम का स्टाफ फरार हो गया। लगभग दो घंटे अस्पताल में हंगामा चलता रहा। सूचना पर नगर कोतवाल राजेश कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। गुस्साएं परिजनों को काफी मशक्त के बाद समझाया। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नगर कोतवाल ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर युवक के दोनों साथियों व अस्पताल के चिकित्सकों समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed