फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

ट्रेन बंद होने से रिसिया के लोग परेशान

Mon, 25 Oct 2021 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
bahraich
रिसिया (बहराइच)। ट्रेन संचालन बंद होने से नगर पंचायत रिसिया के लोग परेशान हैं। नगर के लोगों को जिला मुख्यालय व अन्य जगहों पर आवागमन में मुश्किल हो रही है। रिसिया से प्राइवेट व सरकारी बसों का संचालन भी नहीं होता है।
विज्ञापन

रिसिया नगर पंचायत औद्योगिक क्षेत्र के रूप में जानी जाती है। यहां तंबाकू फैक्टरी, दाल, चावल और आटा मिलें संचालित हैं। इसके अलावा सरिया और स्टील निर्माण की फैक्टरी भी हैं, लेकिन यहां पहुंचने के लिए एकमात्र सहारा ट्रेन ही है। ट्रेन से विभिन्न जिलों के लोग रिसिया पहुंचते हैं। साथ ही रिसिया से लोग दूसरे जिले को आवागमन करते हैं। यहां से प्राइवेट या रोडवेज बसों का संचालन नहीं होता है। कस्बे के अलावा ग्रामीण क्षेत्र के 35 हजार से अधिक लोग डग्गामार वाहनों से आवागमन करने को विवश हैं। बता दें कि रिसिया कस्बा बहराइच-मैलानी रेल प्रखंड के निकट बसा हुआ है जिससे कस्बे के लोगों को ट्रेन से आवागमन करने में सुविधा होती है, लेकिन प्रखंड पर तिकुनिया के आगे रेल पटरी बाढ़ से क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे ट्रेन संचालन बंद है। ऐसे में लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। दो नवंबर के बाद ही ट्रेन चलने की उम्मीद है। इंद्रबहादुर सिंह, सुदीश अग्रवाल, संजय चिरानिया व महेश अग्रवाल समेत अन्य ने जनप्रतिनिधियों से रोडवेज बस चलवाने की मांग की है।
विज्ञापन

रिसिया नगर निवासी पवन गुप्ता और इंटर कॉलेज की प्रबंधक बीनादेवी श्रीवास्तव का कहना है कि परिवहन की काफी समस्या है। इसको देखते हुए वर्षों से रोडवेज बसें चलाने की मांग की जा रही है। सुरेश प्रताप सिंह और महेश अग्रवाल का कहना है कि समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। महिला सभा की अध्यक्ष मधु लाठ और पूर्व ग्राम प्रधान सीताराम ने बताया कि जिला प्रशासन के साथ जनप्रतिनिधियों को भी ध्यान देना होगा। वहीं, रेलवे स्टेशन अधीक्षक कालिका प्रसाद ने बताया कि मैलानी और नेपालगंज रोड रेल प्रखंड पर ट्रेनों का संचालन बंद है। दो नवंबर तक समस्या बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed