फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

एल्गिन ब्रिज पर खतरे के निशान से 42 सेंटीमीटर ऊपर है सरयू

Mon, 25 Oct 2021 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
bahraich
महसी (बहराइच)। एल्गिन ब्रिज पर सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 42 सेंटीमीटर ऊपर है। वहीं, महसी में अब भी 35 गांवों में बाढ़ का पानी भरा हुआ है। बाढ़ के पानी से लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। महसी में सरयू नदी का जलस्तर कम हो गया है, लेकिन तहसील क्षेत्र के 35 गांवों में बाढ़ का पानी अब भी भरा है। इनमें भौंरी, सिपहिया हुलास, चरीगाह, मल्लाहनपुरवा, तारापुरवा, टिकुरी, छत्तरपुरवा, रानीबाग, बौंडी खास, अहिरनपुरवा, लोनियनपुरवा, तूलापुर, चमरही व मंझरा तौकली समेत 35 गांव शामिल हैं। जिन गांवों से बाढ़ का पानी निकल गया है, वहां कीचड़ भरा हुआ है।
विज्ञापन

वहीं, गांवों में पानी भरा होने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित है। प्रशासन की ओर से भोजन पैकेटों का वितरण सभी गांवों में नहीं किया जा रहा है। बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता शोभित कुशवाहा ने बताया कि सोमवार को नदी में दो लाख 60 हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया है। यह पानी मिहींपुरवा के बैराजों से छोड़ा गया है। एक्सईएन ने बताया कि कैसरगंज के एल्गिन ब्रिज पर सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 42 सेंटीमीटर ऊपर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed