फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

बर्बाद हो गई धान की 50 फीसदी फसल

Fri, 22 Oct 2021 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। जिले में तीन दिन तक लगातार हुई मूसलाधार बारिश से धान की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। अधिकारियों की सर्वे रिपोर्ट के अनुसार पूरे जिले में धान की 50 प्रतिशत और अरहर की फसल खराब हुई है। इसको लेकर किसान काफी चिंतित हैं। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक क्रॉप कटिंग के बाद किसानों को मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन

तराई के बहराइच जिले में तीन दिन लगातार मूसलाधार बारिश हुई। बारिश के साथ ही तेज हवाएं चलने से धान की फसल खेतों में गिर गई। वहीं, बाढ़ आने से भी धान की फसल में पानी भर गया है। किसानों के नुकसान को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने कृषि विभाग के अधिकारियों को सर्वे करने का निर्देश दिया था। उप कृषि निदेशक टीपी शाही ने बताया कि जिले में 72 घंटे का सर्वे कार्य हुआ।
विज्ञापन

इसमें अधिकारियों के साथ राजस्वकर्मी व कृषि विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर जाकर सत्यापन किया। सर्वे में पूरे जिले में धान की 50 प्रतिशत फसल खराब पाई गई। इनमें सर्वाधिक पयागपुर ब्लॉक में 62 तो मिहींपुरवा ब्लॉक में 58 प्रतिशत बर्बादी हुई है। उन्होंने बताया कि किसानों को धान, अरहर और मक्का की फसल के क्षतिपूर्ति ही मिलेगी। उप कृषि निदेशक ने बताया कि अब भी ग्राम पंचायतों से लेखपालों की रिपोर्ट आ रही है। ऐसे में नुकसान का दायरा घटने के साथ बढ़ भी सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक नुकसान (प्रतिशत में)
पयागपुर 62 प्रतिशत
मिहींपुरवा 58 प्रतिशत
फखरपुर 54 प्रतिशत
बलहा 37 प्रतिशत
रिसिया 28 प्रतिशत
शिवपुर 40 प्रतिशत
महसी 42 प्रतिशत
धान की फसल को काफी नुकसान हुआ है। इसका सर्वे भी किया गया है। स्थलीय सर्वे और धान की कटाई का कार्य 25 अक्तूबर से 15 नवंबर तक चलेगा। इसके बाद किसानों को नुकसान का मुआवजा दिया जाएगा।
- सतीश कुमार पांडेय, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed