{"_id":"61671df26c13002ebe05a1bc","slug":"bahraich-bahraich-news-lko5999859178","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता को अपनाना है, गंदगी को भगाना है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता को अपनाना है, गंदगी को भगाना है
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बौंडी (बहराइच)। बेड़नापुर ठाकुरद्वारा मंदिर परिसर में बुधवार को नेहरू युवा केंद्र की ओर से स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम चलाया गया। स्वयंसेवकों ने झाडू लगाते हुए स्वच्छता पर बल दिया।
आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत नेहरू युवा केंद्र की ओर से तेजवापुर विकास खंड के ठाकुरद्वारा मंदिर परिसर में स्वैच्छिक श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। नेहरू युवा केंद्र की जिला समन्वयक प्रज्ञा पांडेय के निर्देशन में स्वयंसेवकों ने पूरे परिसर की सफाई की। इसके अलावा जूट के थैलों में प्लास्टिक संग्रहण किया। युवा मंडल के सदस्यों ने प्लास्टिक के प्रयोग और गंदगी से होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया। सभी से सब्जी जूट व कपड़े के थैले में लाने के लिए प्रेरित किया। स्वयंसेवकों ने स्वच्छता को अपनाना है, गंदगी को भगाना है संदेश के साथ गांव के लोगों के बीच जाकर स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस दौरान कार्यालय पर्यवेक्षक इंद्रसेन चौधरी, प्रधान प्रतिनिधि प्रकाश चंद द्विवेदी, एनवाईवी रविशंकर तिवारी, संतोष कुमार, नीशू चौधरी, युवा मंडल अध्यक्ष विपिन शुक्ला, विमल शर्मा, दीपक वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।