फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

प्रियंका की गिरफ्तारी पर भड़के कांग्रेसी, प्रदर्शन

Wed, 06 Oct 2021 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। सीतापुर में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसको लेकर जिले के कांग्रेसियों में नाराजगी है। सभी ने बुधवार को कार्यालय में धरना देते हुए इसे लोकतंत्र पर घात बताया। कांग्रेसियों ने केंद्रीय गृह राज्यमंत्री को बर्खास्त करने के साथ उनके पुत्र को गिरफ्तार करने की मांग की। सभी ने जिले के कार्यकर्ताओं को लखीमपुर न भेजने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ता सैकड़ों की संख्या में एकत्रित हुए। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी पर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। शहर अध्यक्ष आदर्श अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश प्रभारी कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी को गलत तरीके से गिरफ्तार किया गया है। साथ ही कहा कि जिले के पदाधिकारी व कार्यकर्ता लखीमपुर में मृत किसानों के परिवारीजनों से मुलाकात करने के लिए जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया। यह लोकतंत्र पर प्रहार है। शहर अध्यक्ष ने कहा कि किसानों पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के पुत्र ने वाहन चढ़ाया था। ऐसे में उन्हें बर्खास्त कर पुत्र की गिरफ्तारी की जाए। इस दौरान ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, भगतराम मिश्रा, रामसागर राव, जयकृष्ण मौर्य, इंदू सिंह, गीता सिंह, अनिल सिंह, दीनानाथ, नबी अहमद, हाजी महफूज, मिथिलेश कुमारी, नीतू देवी, जगदीश सिंह, खालिद हिसामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed