फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

कानून पास होने के बाद भी सीमा पर बंद है आवागमन

Fri, 01 Oct 2021 09:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 09:30 PM IST
विज्ञापन
bahraich
रुपईडीहा (बहराइच)। कोरोना संक्रमण को देखते हुए नेपाल और भारत के बीच लगभग डेढ़ वर्ष से आवागमन बंद है। ऐसे में भारत के विभिन्न राज्यों में काम कर रहे नेपाली नागरिक प्रतिदिन डेढ़ से दो हजार की संख्या में पैदल सीमा पार करने को विवश हैं। नेपाल संसद में सीमा खोलने के लिए बिल बारित होने के बाद भी आवागमन बहाल न होने से दोनों देश के नागरिकों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वर्ष 2020 के मार्च माह में कोरोना संक्रमण को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर आवागमन पूरी तरह से बंद कर दिया गया था। तब से नेपाल और भारतीय प्रशासन की ओर से नेपाल सीमा पर वाहनों का प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। सिर्फ आवश्यक वस्तुओं का वाहन ही रुपईडीहा बार्डर से नेपाल को प्रवेश दिया जा रहा है। इससे नेपाली नागरिकों के साथ भारतीय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मालूम हो कि हिंदू देश नेपाल में अक्तूबर माह से दीपावली, भाईदूज समेत अन्य त्योहार पड़ रहे हैं। जिसमें शामिल होने के लिए काफी संख्या में नेपाली रुपईडीहा सीमा से पैदल नेपाल सीमा में प्रवेश कर रहे हैं। जहां पर एसएसबी की ओर से इनकी जांच की जाती है।
विज्ञापन

इसके बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। ज्ञात हो कि नेपाल सरकार ने संसद में सभी भारतीय मार्ग से आवागमन बहाल करने के लिए बिल भी पारित कर दिया था। इसके बावजूद अभी तक आवागमन बहाल नहीं हो सका है। जिससे दैनिक यात्रियों के साथ प्रदेश में रहने वाले लोग परेशान हैं। नेपाल के जमुनहा चेक पोस्ट के उपनिरीक्षक पूर्ण बहादुर खत्री ने बताया कि वाहनों का प्रवेश बंद होने से लोग पैदल ही आवागमन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत के हिमाचल प्रदेश, पंजाब, मुंबई, दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा समेत अन्य प्रांत में काफी संख्या में नेपाली नागरिक काम करते हैं। लेकिन पर्व शुरू होने के चलते अभी से सभी अपने घर को वापस हो रहे हैं। चेक पोस्ट के उपनिरीक्षक पूर्ण बहादुर खत्री ने बताया कि प्रतिदिन डेढ़ से दो हजार नेपाली नागरिक भारतीय सीमा से नेपाल क्षेत्र में प्रवेश कर रहे हैं।

नेपाल राष्ट्र के लुंबिनी, डांग, सूर्खेत, जाजरकोट, जुमला, हुमला, बर्दिया, कैलाली, करनाली, बांके समेत अन्य क्षेत्रों से नेपाली नागरिक रोजी रोटी रोटी के लिए भारत के विभिन्न प्रदेशों में जाते हैं। त्योहार आने पर सभी वापस अपने घर को लौटने लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed