{"_id":"614cb52e8ebc3e0548591faa","slug":"bahraich-bahraich-news-lko596927043","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 रुपये के हिसाब से मिलेगी तीन किलो चीनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 रुपये के हिसाब से मिलेगी तीन किलो चीनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। शासन की ओर से सितंबर माह मेें अंत्योदय व पात्र गृहस्थी के उपभोक्ताओं को चीनी देने की योजना बनाई है। शासन ने पूर्ति अधिकारी को प्रत्येक कार्ड धारक को 18 रुपये प्रति किलो की दर से तीन किलो चीनी देने का निर्देश दिया है।
जिला पूर्ति अधिकारी अनंत प्रताप सिंह ने बताया कि जिले के अंत्योदय व पात्र गृहस्थी के उपभोक्ताओं को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत खाद्यान्न वितरण का कार्य 20 से 30 सितंबर तक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शासन की ओर से अंत्योदय योजना के तहत प्रत्येक कार्ड धारक को 20 किलो गेहूं व 15 किलो चावल और पात्र गृहस्थी के उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट तीन किलो गेहूं व दो किलो चावल देने की व्यवस्था बनाई है। डीएसओ सिंह ने बताया कि शासन की ओर से गेहूं दो रुपये व चावल तीन रुपये प्रति किलो की दर से वितरित किया जाता है।
उन्होंने बताया कि शासन ने सितंबर माह मेें अंत्योदय कार्ड धारकों को तीन किलो चीनी 18 रुपये प्रति किलो की दर से देने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि जिले के सभी कोटेदारों को सितंबर माह मेें 20 तारीख से वितरित होने वाले खाद्यान्न के साथ अंत्योदय कार्डधरकों को तीन किलो चीनी देने के निर्देश दिए गए हैं। डीएसओ सिंह ने बताया कि खाद्यान्न वितरण का कार्य ई-पास मशीन द्वारा होगा। जिन उपभोक्ताओं का अंगूठा अपरिहार्य कारणों से ई-पॉस मशीन पर नहीं लगेगा। ऐसे उपभोक्ताओं को 30 सितंबर को मोबाइल वेरीफिकेशन के आधार पर वितरण का कार्य किया जाएगा। डीएसओ ने बताया कि वितरण अवधि के दौरान कोटेदारों को सुबह 6 से रात 9 बजे तक कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए वितरण कार्य कराने के निर्देश दिए गए है।