फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

चीनी मिल के जीएम ने मेसर्स विजय पैकर्स के मालिक पर दर्ज कराया केस

Tue, 14 Sep 2021 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
bahraich
नानपारा (बहराइच)। श्रावस्ती सहकारी चीनी मिल के महाप्रबंधक ने गोंडा के मेसर्स विजय पैकर्स के मालिक के विरुद्ध नियमों का उल्लंघन करने का केस दर्ज कराया है। साथ ही नोटिस भेजकर सात दिन में जवाब मांगा है। जवाब न मिलने पर फर्म का अनुबंध निरस्त करने, फर्म को ब्लैकलिस्ट करने और जमानत राशि जब्त करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

नानपारा स्थित श्रावस्ती सहकारी चीनी मिल और नवाबगंज गोंडा स्थित मेसर्स विजय पैकर्स के बीच एक अप्रैल को अनुबंध किया गया था। नानपारा चीनी मिल के जीएम प्रदीप त्रिपाठी ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा है कि आसवनी इकाई और मेसर्स विजय पैकर्स के बीच समझौता हुआ था, लेकिन फर्म द्वारा आबकारी नियमों का उल्लंघन किया गया है जिसके तहत चीनी मिल को नुकसान हुआ है। कर्मचारियों पर केस दर्ज होने से उसकी छवि को नुकसान हुआ है। ऐसे में नवाबगंज, गोंडा स्थित मेसर्स विजय पैकर्स के मालिक अभिषेक कुमार गुप्ता के विरुद्ध केस दर्ज किया जाए। प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक अनुराग प्रताप सिंह को सौंपी गई है। चीनी मिल के महाप्रबंधक ने कहा कि फर्म मालिक को 10 सितंबर को नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया है। जवाब न मिलने पर फर्म को ब्लैकलिस्ट करने के साथ अनुबंध निरस्त कर दिया जाएगा। साथ ही जमानत राशि लगभग 10 लाख रुपये जब्त कर ली जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed