फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

झमाझम बारिश के बीच झूमते हुए निकले श्याम भक्त

Mon, 06 Sep 2021 09:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 09:14 PM IST
विज्ञापन
bahraich
नानपारा (बहराइच)। भादो महोत्सव पर्व पर श्री श्याम प्रभु एवं दादी राणी सती मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा के दौरान झमाझम बारिश होती रही और श्याम भक्तों का उत्साह सातवें आसमान पर रहा। मंदिर को बनारस के फूलों से सजाया गया जो आकर्षण का केंद्र रहा। गायकों के गीत पर श्याम भक्त थिरकते रहे।
विज्ञापन

श्री श्याम प्रभु एवं दादी राणी सती मंदिर से सोमवार को महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। महिलाएं राजस्थानी परिवेश में लाल चुनरी ओढ़े सिर पर कलश लेकर चल रही थी। कलश यात्रा मंदिर से निकाल कर दोबारा मंदिर पहुंचकर दादी राणी सती के चरणों में अपने कलश को भक्तों ने अर्पित किया। दादी राणी सती व खाटू श्याम प्रभु के दरबार सहित हनुमान जी, श्रीराम-जानकी व राधा-कृष्ण के दरबार का कोलकाता के फूलों से श्रंगार किया गया जो आकर्षण का केंद्र रहा। भजन गायक कुमार शानू ने गाया कि दादी मैया आई तो ऐसा लगा, घर में चांद निकला।
विज्ञापन

गायिका कल्पना जायसवाल ने गाया कि जब भी देखूं दादी तुमको आता यही ख्याल, नजर उतार दूं तेरी। किशन कुमार ने गाया कि यूं ही दरबार तेरा सजता रहे और मै दर्शन को आता रहूं। यूं ही भक्तों का मेला बढ़ता रहे और मैं भजनों की गंगा बहाता रहूं। इस मौके पर मंदिर समिति के रामस्वरूप टेकड़ीवाल, सुरेश गोयल, रामकिशोर अग्रवाल, ओमप्रकाश पोद्दार, राजेंद्र प्रसाद, मनीरामका, पुलकित अग्रवाल, प्रतीक टेकडीवाल, अजय अग्रवाल, दिनेश शाह, प्रदीप मनीरामका, उषा सिंघानिया, सीमा गुप्ता, रीतू सिंघानिया व राखी रस्तोगी समेत अन्य भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed