{"_id":"611fe8048ebc3e79d45d0683","slug":"bahraich-bahraich-news-lko5921289150","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस का जय भारत महासंपर्क अभियान आरंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस का जय भारत महासंपर्क अभियान आरंभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर कांग्रेसजनों ने जय भारत महासंपर्क अभियान का आरंभ बृहस्पतिवार को ब्लॉक हुजूरपुर के बड़ा गांव व गोकुलपुर गांव मेें रात्रि विश्राम के साथ किया। शुक्रवार भोर सभी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के जन्मदिवस को धूमधाम से मनाते हुए ग्रामीणों को कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराया।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के आह्वान पर बृहस्पतिवार देर शाम जय भारत महासंपर्क अभियान का आरंभ पार्टी के जनपद प्रभारी ज्ञानेश शुक्ला व पार्टी के जिलाध्यक्ष इंजीनियर जेपी मिश्रा की अगुवाई कांग्रेसजनों ने विकास खंड हुजूरपुर के बड़ा गांव मेें रात्रि प्रवास के साथ किया। शुक्रवार भोर कांग्रेसजनों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी का जन्मदिन मनाते हुए उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
इस दौरान सभी ने गांव मेें तिरंगा झंडे के साथ प्रभातफेरी निकालकर स्थानीय लोगों से देश मेें बढ़ रही महंगाई आदि मुद्दों पर सीधा संवाद स्थापित कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। प्रदेश सचिव ने शुक्ला ने कहा कि जनता महंगाई से त्रस्त है। प्रदेश लूट, हत्या, बलात्कार व अन्य आपराधिक घटनाओं से कराह रहा है। कार्यक्रम मेें क्षेत्र के ग्राम प्रधान पप्पू सिंह, यशपाल सिंह, बहादुर सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह, हरिशचंद्र सिंह, बजरंग बहादुर सिंह, बब्बन सिंह, रमेश सिंह आदि मौजूद रहे।